- Hindi News
- National
- Janjgeer News Chhattisgarh News Even Though The Muhurta Is Different People Lit Holi According To Their Convenience
भले ही मुहूर्त अलग हो किंतु लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार जलाई होली
शास्त्रों में होलिका दहन के लिए भी एक समय निर्धारित किया जाता है। यह देखा जाता है कि जिस समय होली जलाई जाए उस समय कम से कम भद्रा न रहे, इस वर्ष भी पंडितों ने लोगों को भद्रा से पहले ही होलिका दहन करने की जानकारी दी थी, लेकिन शहर से लेकर गांवों तक शास्त्र द्वारा निर्धारित समय पर होली नहीं जल पाती, इस वर्ष भी ऐसा ही हुआ। ग्रामीण सहित नगरों में भी लोगों ने सुविधानुसार होली जलाई।
कोरोना वायरस के कारण इस वर्ष होली मेें उत्साह थोड़ा कम रहा। बाजार भी कमजोर ही रहा। सोमवार को रंग गुलाल, खरीदने दुकानों में दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही। सामान बेचने व्यवसायी नकली बाल, दाढ़ी, मूंछ लगा कर लोगों को आकर्षित करते रहे। बच्चों ने रंग, पिचकारी व मुखौटे खरीदे वहीं युवाओं ने पोंगे, बाली, नकली बाल सहित मुखौटे खरीदे। शाम के बाद नगाड़े की थाप के साथ जगह-जगह पारंपरिक हर्षोल्लास से होलिका दहन किया गया।