पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Janjgeer News Chhattisgarh News Glaucoma Causes Damage To The Eye That It Cannot Be Cured Yadav

ग्लूकोमा आंख को ऐसे नुकसान पहुंचाता है कि उसको ठीक नहीं किया जा सकता: यादव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अकलतरा | विश्व ग्लूकोमा सप्ताह जिला में 8 मार्च से 14 मार्च तक मनाया जा रहा है। नेत्र सहायक अधिकारी आरके यादव ने बताया कि दृष्टि के चोर के रुप में जाना जाने वाला ग्लूकोमा नेत्र की दृष्टि के लिए खतरा पैदा करने वाला रोग है। यह सामान्यतः 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को होता है जिनके परिवार को ग्लूकोमा का इतिहास रहा होता है। इस रोग के अन्दर अधिक मात्रा में द्रव्य दृक तंत्रिका (आप्टिक नर्व) जैसे नेत्र के प्रमुख भागों पर दबाव डालता है और आंख को ऐसा नुकसान पहुंचाता है, जिनको ठीक नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस बीमारी को रोका नहीं जा सकता, लेकिन यदि इसका शुरु से पता चल जाए और समुचित एवं नियमित इलाज हो तो ग्लूकोमा के कारण होने वाली दृष्टि विहीनता से बचा जा
सकता है।
खबरें और भी हैं...