पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Janjgeer News Chhattisgarh News Government Job For Excellent Sportspersons Application Till 27 March

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी, आवेदन 27 मार्च तक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है। वह उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देगी। इसके लिए खिलाड़ी 27 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। खेल संचालनालय द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ियों से वर्ष 2018-19 में आमंत्रित आवेदनों पर भी विचार किया जाएगा। जो खिलाड़ी वर्ष 2018-19 के लिए आवेदन कर चुके हैं उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता
नहीं है।

जीएडी ने प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्त करने की नीति घोषित की है। इसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसके अनुसार वर्ष 2019-20 के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों से तय प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट sportsyw.cg.gov.in पर भी है। आवेदक स्व हस्ताक्षरित दस्तावेजों के साथ तय तारीख तक खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जीई रोड रायपुर में जमा करा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...