- Hindi News
- National
- Janjgeer News Chhattisgarh News Hindi And English Medium Classes Will Be Held In The Same Campus
एक ही कैंपस में लगेंगी हिंदी व इंग्लिश मीडियम की कक्षाएं
जिले में खुल रहे नए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए वहां के हिंदी माध्यम विद्यार्थियों को दूसरे स्कूल में शिफ्ट करने से विवाद गहराने लगा है। इस विवाद के बाद दोनों स्कूलों को एक ही परिसर में संचालित करने की तैयारी है। प्रमुख सचिव ने इसकी कार्ययोजना जिला शिक्षा विभाग से मंगवाई है।
जिले में दो अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाने हैं, एक स्कूल जांजगीर में तथा दूसरा सक्ती में खुलेगा। जांजगीर में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक 1 को इसके लिए चिह्नांकित किया गया है। इसी प्रकार सक्ती में भी एक स्कूल का चयन किया गया है। पूर्व में इन स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को कहीं अन्य शिफ्ट करने की आशंका के कारण विरोध हो रहा था, लेकिन अब स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने वीसी में स्पष्ट कर दिया है कि उन विद्यार्थियों को शिफ्ट नहीं किया जाएगा। इसके बाद कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने संबंधित अधिकारियों को तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग के इस नए प्रयोग को लेकर स्थिति जटिल होती जा रही है। दुर्ग सहित पूरे प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम वाले निजी स्कूल सीबीएसई भुनेश्वर बोर्ड से संबद्धता है और मान्य है। वहीं सरकारी नए अंग्रेजी माध्यम वाले स्कूल किस बोर्ड से संबद्धता और मान्य होंगे यह स्कूल शिक्षा विभाग तय नहीं कर पाया है। इसलिए भी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की किताबें किसकी होगी।
पहली शिफ्ट में अंग्रेजी तो दूसरे में हिंदी के विद्यार्थी
स्कूल शिक्षा विभाग के मुताबिक जिन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जाएंगे। वहां दो शिफ्टों में स्कूल संचालित करने की योजना है। पहले से चल रहे हिंदी माध्यम स्कूल के विद्यार्थियों को पास के स्कूल में शिफ्ट करने से दूरी ज्यादा हो जाएगी। खासकर छात्राओं को ज्यादा दिक्कतें आएगी। इसलिए अब पहले शिफ्ट में अंग्रेजी माध्यम तो दूसरे शिफ्ट में हिन्दी माध्यम वाले स्कूल लगाने के आदेश हैं।