होली मिलन से बढ़ता है भाईचारा : गोस्वामी
बिर्रा | सनातन दशनाम गोस्वामी समाज का होली मिलन समारोह शारदा विद्या मंदिर में संपन्न हुआ। सनातन दशानम गोस्वामी समाज जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र गिरी गोस्वामी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से आपसी सदभावना और भाईचारा बढ़ता है। समारोह में तीन ब्लाक के गोस्वामी समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया और गोस्वामी समाज के लोगों मे भारी उत्साह देखने को मिला ब्लॉक में जैजैपुर नवागढ़ बम्हनीडीह के लोगों ने सहभागिता निभाई । इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र गिरी गोस्वामी, लक्ष्मण गिरी, चंडी गिरी, सुखगिरी, राजेंद्र गिरी, कृष्ण गिरी, अरुण गिरी, परमेश्वर गिरी, आरती गिरी, संतोष पुरी आदि उपस्थित थे।