पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Janjgeer News Chhattisgarh News If There Is A Ration Card In The Name Of More Than One Member In A House You Will Have To Surrender

एक घर में एक से अधिक सदस्यों के नाम पर राशन कार्ड होगा तो करना पड़ेगा सरेंडर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यदि आपके घर में एक से अधिक राशन कार्ड है और घर के सदस्यों के नाम वर्ष 2011 में हुए जनगणना के आधार पर एक ही में शामिल है यानि गणना अलग अलग नहीं हुई है तो आपको अपना राशन कार्ड सरेंडर करना पड़ेगा। इसका मतलब यह नहीं कि राशन नहीं मिलेगा लेकिन अलग कार्ड आपके नाम नहीं होगा,आपके घर के सबसे वरिष्ठ महिला के नाम कार्ड रहेगा, उसी कार्ड में अन्य लोगों के नाम शामिल किए जाएंगे।

प्रदेश भर के लोगों को राशन मिल सके। इसके लिए सरकार ने एपीएल और बीपीएल का दायरा ही खत्म कर दिया है। इस राशन कार्ड से न केवल सस्ता राशन मिल रहा है, बल्कि अब इसे इलाज कराने के लिए भी प्रमुख दस्तावेज माना जा रहा है, इसलिए राशन कार्ड बनवाने वालों की संख्या बढ़ गई है। न केवल बीपीएल बल्कि साधन संपन्न लोगों के घराें में भी एक से अधिक राशन कार्ड बनाए गए हैं, जिसके कारण जिले में राशनकार्ड धारकों की संख्या जनवरी 2020 की स्थिति में अनुमानित परिवार संख्या 4 लाख 40 हजार 692 से अधिक 4 लाख 70 हजार 417 हाे गई है। यह संख्या 107 प्रतिशत हो जाती है। इसका अर्थ यह हुआ कि 2011 की जनसंख्या के आधार पर जितना कार्ड बनना चाहिए था उससे 7 प्रतिशत अधिक हो गया है और जिले में कार्ड धारकों की संख्या 107 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में ऐसे आठ जिले हैं जहां शत प्रतिशत से अधिक कार्ड बनाए गए हैं।

इससे सरकार को यह फायदा - सर्वे में ऐसे लोग जिन्होंने केवल राशन कार्ड में संख्या कम होने पर अधिक चावल मिलने की आशा से अलग कार्ड बनवा लिया है, वह कार्ड मर्ज हो जाएगा तो चावल की निर्धारित मात्रा ही मिलेगी। इसके अलावा मान लीजिए किसी के घर में अतिगरीब वाला अंत्योदय कार्ड है, जिसमें 35 किलो चावल मिलता है, उसी कार्ड में 4 लोगों के नाम और शामिल होंगे तो 35 किलो चावल ही मिलेगा।

वह सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं


? तो क्या मुझे राशन कार्ड मिलना बंद हो जाएगा

नहीं, आपको राशन कार्ड सरेंडर करने पर भी आपको राशन मिलेगा

? यह कैसे होगा

आपके घर के सबसे बुजुर्ग महिला के नाम पर जारी राशन कार्ड जीवित रहेगा, उसी राशन कार्ड में आपका व आपके पूरे परिवार के अन्य सदस्यों के नाम जोड़े जाएंगे।

? राशनकार्ड मर्ज होने परक्या उतना ही राशन मिलेगा जितना सदस्य संख्या के हिसाब से मिलता है।

यदि सदस्य संख्या के दायरे में एक कार्ड में नाम आएगा तो ही ऐसा राशन मिलेगा, दायरे से अधिक संख्या होने पर राशन की फिक्स मात्रा ही मिलेगी।

? मेरे घर की बुजुर्ग महिला अंत्योदय कार्डधारी हैं, उसमें नाम शामिल होने पर क्या होगा।

चूंकि अंत्योदय में राशन पहले से ही निर्धारित है, गुलाबी राशन कार्ड में 10 किलो निशुल्क है, इसमें नाम जुड़ने पर 35 किलो तक चावल मिलेगा। अतिरिक्त 25 किलो के लिए पैसा देना पड़ेगा। इसके अलावा जिनको 35 किलो चावल मिल रहा है, उसमें नाम शामिल होने पर 35 किलो ही राशन मिलेगा, अधिक राशन की गुंजाइश नहीं है।

अब कार्डों की होगी छंटनी


खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने इन आठ जिलों के कलेक्टर्स को पत्र लिखकर राशन कार्डों की जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि जनवरी 2020 की स्थिति में जिले में अनुमानित परिवार संख्या से अधिक राशनकार्ड प्रचलित हैं, इसलिए उसकी समीक्षा वार्डवार, ग्राम पंचायतवार और नगरीय निकायवार की जाए। स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी परिवार के सदस्यों द्वारा खुद को अलग घोषित कर राशन कार्ड बनवा लिया गया है तो उसकी जांच कराई जाए और उनके राशन कार्ड सरेंडर कराए जाएं। इसका अर्थ यह हुआ कि अधिक राशनकार्डों को रद्द किया जाएगा।


8 जिलों में बने हैं अधिक कार्ड, जांजगीर तीसरे नं. पर


जिला परिवार 000000 वि. कार्ड प्रतिशत

{बेमेतरा 158768 191939 214672 112

{कवर्धा 178446 215728 235087 109

{जांजगीर 364532 440692 470417 107

{मुंगेली 157717 190668 202448 106

{महासमुंद 248561 300492 310295 103

{सरगुजा 188836 228289 235503 103

{बलौदाबाजार 271135 327782 334254 102

{बिलासपुर 443102 535681 537664 100

(डेटा स्त्रोत: खाद्य शाखा से मिली जानकारी के अनुसार)

भास्कर एक्सक्लूसिव

कलेक्टर ने लिखी सीईअो और सीएमओ को चिट्‌ठी

कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने जिले के सभी नगरीय निकायों के सीएमओ व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखकर नियमानुसार परीक्षण करने के लिए शुक्रवार को चिट्‌ठी लिखी है।

प्रदेश के 8 जिलों में बन गए हैं अधिक कार्ड, सदस्य संख्या अधिक होने पर अलग कार्ड बनवाने वालों की होगी छंटनी
खबरें और भी हैं...