- Hindi News
- National
- Baloda News Chhattisgarh News If There Is An Opportunity To Work The Responsibility Of Women In The Family Has Also Increased Shashi
काम करने का अवसर मिला है तो महिलाओं की परिवार में जिम्मेदारी भी बढ़ गई है: शशि
रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बुड़गहन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच शशि जगत, सभापति गणेशी बाई बघेल, जनपद सदस्य बबीता रवि बच्चन रात्रे, नवल सिंह ठाकुर, सचिव घासीराम पटेल, दिनेश बरेठ, मोहन दिनकर व परमेश्वर जगत थे। कार्यक्रम की शुरुआत आमसभा से की गई।
सरपंच शशि जगत ने कहा कि केवल दिवस मना लेने से महिला सशक्त नहीं होंगी बल्कि महिलाओं को अपने आपको साबित करने के लिये उचित प्रयास भी करने होंगे। पूर्व में महिलाओं को केवल चौके चूल्हे तथा घर तक ही सीमित होकर रहना पड़ता था, लेकिन आज हमें समाज में कार्य करने के लिये भरपूर अवसर मिला है। जिससे अब हमारी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। उपसरपंच भागवत प्रसाद राठौर ने कहा कि दुनिया में आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है,जहां महिलाओं की भागीदारी न हो। हर क्षेत्र में महिलायें, पुरूषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। जनपद सदस्य बबीता रात्रे ने कहा कि बुड़गहन क्षेत्र में जनपद सदस्य व सरपंच के पद पर महिला होने के कारण हमें यहां विकास कार्य करके अच्छा संदेश देना होगा। सभा को पूर्व सरपंच नवल सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया। सभा में रवि बच्चन ने घोषणा की कि अगले वर्ष महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं द्वारा ग्राम पंचायत के विकास कार्यो, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा नशामुक्ति के लिये किये गये कार्यों के लिये उनके द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। बाद में महिलाओं ने पूरे गांव में रैली निकालकर नशा एवं व्यसन से दूर रहने की समझाइश दी।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।