पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivrinarayan News Chhattisgarh News If You Want To Remove Every Crisis Of Life Then Read The Kishkindha Scandal Sharma

जीवन का हर संकट दूर करना है तो किष्किंधा कांड का पाठ करें :शर्मा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भगवान शिवरीनारायण मठ मंदिर में रविवारीय मासिक राम कथा का आयोजन हुआ, जिसमें दूर-दूर से आए हुए रामचरित्र मानस के वक्ताओं ने राम चरित्र मानस के कथा प्रसंगों को सुनाया। प्रथम वक्ता दिनेश गोस्वामी महाराज ने कहा कि जीवन एक यात्रा है।

भगवान प्रभु रामचंद्र ने प्रथम यात्रा अयोध्या से मिथिला तक की। उन्होंने कहा कि कर्म योग, ज्ञान योग और भक्ति योग की यात्रा प्रत्येक जीव को करनी चाहिए। कर्मयोग को राम जी ने पावन किया और ज्ञान योग का प्रयोग उन्होंने माता अहिल्या के उद्धार के लिए किया। भागवताचार्य योगेश शर्मा ने कहा कि जो जीवन से संकट दूर करना चाहते हो उन्हें भगवान शंकर को किष्किंधा कांड का पाठ सुनाना चाहिए। इससे जीवन के संकट दूर हो जाते हैं। भागवताचार्य राजेंद्र शर्मा ने जामवंत जी एवं हनुमान जी की कथा प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि जब जवान में जोश हो और वृद्ध में होश हो तब समाज का समन्वित विकास होता है। हनुमान जी जवान के जोश के प्रतीक हैं और जामवंत जी सयानों के होश के। निर्मल दास वैष्णव ने भी विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर विशेष रूप से मुख्तियार सुखराम दास महाराज, त्यागी महाराज, शंभू लाल यादव, पीआर साव, बिहारी लाल भारद्वाज, सालिकराम, मोहन पटेल, कुंज राम कश्यप, नरोत्तम कश्यप, बिसाहू राम साहू, शिव कुमार द्विवेदी, श्रीमती राम कुमारी साहू, रंगनाथ यादव, पुजारी जगदेव दास उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रोता।
खबरें और भी हैं...