घाटों से हो रही रेत की अवैध सप्लाई
जिले में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से रेत, गिट्टी, मुरूम का उत्खनन खुलेआम चल रहा है। ट्रक, ट्रैक्टर व डंपर से रेत को ढो रहे हैं। खनिज विभाग के अधिकारियों को चकमा देकर प्रतिदिन बड़ी मात्रा में रेत सप्लाई हो रही है। खाली जगहों पर डंप करके महंगे दामों पर रेत बेची जा रही है। जिले के रेत घाट संचालक ही अपने घाट से रॉयल्टी की चेारी करने में खुले आम मदद कर रहे हैं, वे ही बिना रायल्टी की रेत बेच रहे हैं। यह इससे प्रमाणित होता है कि खनिज विभाग के अधिकारियों ने मार्च माह के 12 दिनों में रेत का अवैध परिवहन करते 12 ट्रैक्टर व 13 हाइवा को पकड़ा है। रेत के अवैध कारोबार से सरकार को नुकसान हो रहा है, वहीं इस व्यापार को शह देने वाले लोगों की जेब भर रही है। जिले के अलग-अलग इलाके से रेत, मुरूम, ईंट, मिट्टी का अवैध उत्खनन थम नहीं रहा है। प्रतिदिन रेत व अन्य खनिज की चोरी हो रही है। विभाग के अफसर रेत माफियाओं पर लगाम लगाने में विफल है। रेत घाटों का ठेका दे दिया है। रेत घाट प्राइवेट हाथ में आने से रेत महंगी भी हो गई है, वहीं अधिकारियों का नियंत्रण नहीं होने से ठेकेदार सरकार के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।
सक्रियता नहीं टारगेट पूरा करने
के लिए विभाग कर रहा कार्रवाई
पिछले 12 दिनों में रेत के अवैध परिवहन के 25 प्रकरण सामने आए हैं, जिसमें 12 ट्रैक्टर व 13 हाइवा पकड़े गए हैं। हालांकि खनिज विभाग के अधिकारी इसे अपनी सक्रियता मान रहे हैं, किंतु यह अवैध कारोबार को राेकने में विभाग के अधिकारियों की सक्रियता कम बल्कि कार्रवाई व राजस्व के टारगेट को पूरा करने का दबाव अधिक है।
रेत के अवैध कारोबार से सरकार को नुकसान हो रहा है, वहीं इस व्यापार को शह देने वाले लोगों की जेब भर रही है। जिले के अलग-अलग इलाके से रेत, मुरूम, ईंट, मिट्टी का अवैध उत्खनन थम नहीं रहा है। प्रतिदिन रेत व अन्य खनिज की चोरी हो रही है। विभाग के अफसर रेत माफियाओं पर लगाम लगाने में विफल है। रेत घाटों का ठेका दे दिया है। रेत घाट प्राइवेट हाथ में आने से रेत महंगी भी हो गई है, वहीं अधिकारियों का नियंत्रण नहीं होने से ठेकेदार सरकार के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं।
एनके सूर, जिला खनिज अधिकारी
इन क्षेत्रों में खुलेआम हो रहा
रेत का अवैध परिवहन
शिवरीनारायण, मसनियाकला, सक्ती, जांजगीर, चांपा, लछनपुर, चांपा, पिथमपुर, देवाटन सहित अन्य घाटों में रेत का अवैध परिवहन अधिक हो रहा है। शिवरीनारायण, खोरसी, तनौद घाट से रोज बड़ी संख्या में रेत से भरी गाड़ियां निकलती हैं। जो मुलमुला व आसपास के गांव बल्कि बिलासपुर जिला के मस्तुरी एरिया में भी जाती है। यहां बिलासपुर के भी सप्लायर रेत के लिए आते हैं।