पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baradwar News Chhattisgarh News In The Morning Women And Women Will Worship Holika Dahan Will Happen At Night

सुबह युवतियां और महिलाएं करेंगी पूजा, रात में होगा होलिका दहन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर में मुख्य होलिका दहन सम्राट चौक के पीछे 9 मार्च सोमवार की रात 10.15 बजे किया जाएगा। होली का त्योहार मंगलवार 10 मार्च को मनाया जाएगा। सोमवार की सुबह नगर की युवतियां एवं महिलाओं द्वारा गोबर के बने बिडकुल्लों एवं लकड़ी से बनी विशाल होलिका की पूजा अर्चना की जाएगी। रात 10.15 बजे पण्डित अशोक शर्मा द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराने के बाद होलिका दहन किया जाएगा।

बाजार में होली के सामान रंग, गुलाल, पिचकारी, टोपियां, गुब्बारे, नकलीबाल, मुखौटे, प्रेशर हार्न आदि होली से संबंधित सामानों से सजी दुकानों में ग्राहकों की भीड़ दिनभर लग रही है। बाराद्वार पुलिस ने भी होली त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए 3 पेट्रोलिंग पार्टी बनाकर बाराद्वार थाना क्षेत्र में दिनभर गश्त के साथ विशेष सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराएगी।

टीआई एमएल शर्मा ने बताया कि होली त्योहार के दिन तेज आवाज में डीजे बजाने वाले, प्रेशर हार्न बजाने वाले, मुखौटा पहनकर घूमने वाले, तीन सवारी बाइक चालको को एवं हुडदंग करने वालो को पुलिस गश्त द्वारा पकड़कर कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...