पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Janjgeer News Chhattisgarh News Informed About Getting Cheap Medicine From Jan Aushadhi Store In District Hospital

जिला चिकित्सालय में जन औषधि स्टोर से सस्ती दवा मिलने की जानकारी दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला चिकित्सालय जांजगीर मे दुसरा जन औषधि दिवस का आयोजन 7 मार्च को किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रसारित संदेश को दिखाया गया। सीएमएचओ डॉ. एसआर बंजारे ने जन औषधि केन्द्र मे दवाईयां सस्ती मिलने की जानकारी दी एवं सभी लोगो को इसका लाभ लेने
अपील की।

सिविल सर्जन सह-मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॅा. बीपी कुर्रे ने जन औषधि केन्द्र जिला चिकित्सालय जांजगीर से बहुतायत संख्या मे लोगो के लाभान्वित होने की जानकारी दी। भाजपा महामंत्री प्रशांत सिंह ठाकुर ने इस योजना के ज्यादा प्रचार प्रसार के लिए सभी लोगो के सामने आने की अपील की ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सस्ती दवाई का लाभ प्राप्त कर सके। डॅा. अनिल जगत ने कोरोना वायरस के बचाव संबंधी जानकारी दी। फार्मासिस्ट प्रकाश कश्यप ने बताया कि जन औषधि केन्द्र जिला चिकित्सालय में उच्च गुणवत्ता युक्त जेनेरिक दवाई उपलब्ध कराया जा रहा है। यह दवाई सर्टिफाईड कंपनी से आपूर्ति की जाती है। जिसकी गुणवत्ता की जांच प्रदेश के लैब से की जाती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आवश्यक 145 प्रकार की दवाई उपलब्ध है।

ब्रोशर का अनावरण करते डॉक्टर व अतिथि।
खबरें और भी हैं...