पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Champa News Chhattisgarh News Mahila Mandal Honored Women By Giving Saris Coconuts Also Made The Competition To Cook Dishes

महिला मंडल ने साड़ी, नारियल देकर महिलाओं का किया सम्मान, व्यंजन बनाने की स्पर्धा भी कराई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्तुति महिला मंडल सीएसपीडीसीएल कालोनी मड़वा द्वारा जूनियर क्लब विद्युत कालोनी बसंतपुर में विश्व महिला दिवस मनाया गया । इसके मुख्य अतिथि रेखा श्रीवास अध्यक्ष आकृति महिला मंडल एंव उपाध्यक्ष किरण वर्मा, नीना विश्वास, मंजूला देवांगन , सुनीता जांगड़े, लता कोसरे, नीना तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका स्वाति पांडेय थी ।

अतिथियों का स्वागत स्तुति महिला मंडल के अध्यक्ष श्रद्धा सिंह एंव सदस्यों ने किया । इसके बाद अनुष्का शर्मा, दीक्षा वैद्य व याशिका चंद्रा द्वारा नृत्य का प्रदर्शन किया गया । संदेश देने बेटी बचाओ पर एक नाटक का प्रदर्शन श्रद्धा सिंह,अंजलि राहतगांवकर व लक्ष्मी साहू द्वारा किया गया । इस अवसर पर मड़वा कालोनी में घरों में काम करने वाली महिलाओं को साड़ी एंव श्रीफल देकर सम्मान किया गया ।महिला दिवस पर विभिन्न व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें सभी ने भाग लिया । अतिथियों ने कहा कि महिलाएं शक्ति का स्वरूप होती है और अगर वो चाहे तो कोई भी जंग लड़ सकती है । महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है उन्हें अधिकार व कर्तव्यों पर सजग रहना चाहिए । इस अवसर पर स्तुति महिला मंडल के सदस्य नमिता सिरमौर, आकांक्षा यादव, मंजूषा सिरमौर , कामिनी राणा, स्वाति मरचट्टीवार ,अल्का प्रजापति, मिथिलेश ठाकुर , अन्नपूर्णा राठौर, स्नेहिल चौहान ,प्रियंका ताड़ी, मीरा सिंह मौजूद थे ।

स्कूल के महिला स्टाफ का किया गया सम्मान

भास्कर संवाददाता | जांजगीर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी में मनाया गया । प्राचार्य सोनाली सिंह व किड्जी सेंटर हेड सुश्री प्रीतिबाला को विद्यालय के शिक्षक शांतनु जाना व संत दास तथा विद्यालय के पुरुष कर्मचारियों ने महिला कर्मचारियों का सम्मान किया।

कार्यक्र में शिक्षक शांतनु जाना, प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह, स्कूल के निदेशक आलोक अग्रवाल ने महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं को एवं अन्य कर्मचारियों को विद्यालय प्रबंधन के द्वारा सम्मान किया गया। इस मौके पर डायरेक्टर संजय सिंह, आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विनीत देवांगन ने एवं आभार विकास साहू ने
व्यक्त किया।

महिलाएं अधिकार तथा कर्तव्यों को जानकर आगे आएं: मंजू सिंह

भास्कर संवाददाता | अकलतरा

नगर के पोड़ीभाठा में स्थित दुर्गा मंदिर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य मंजू सिंह ने कहा कि 8 मार्च 1908 को न्यूयार्क में 15 हजार महिलाओं द्वारा समान वेतन दिये जाने एवं मतदान के अधिकार को लेकर आंदोलन किया गया था। 8 मार्च 1908 को पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को मतदान करने का अधिकार प्राप्त हुआ। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विश्व भर में मनाया जाता है। महिलाएं अपने अधिकार तथा कर्तव्यों को जाने एवं समाज में आगे आए। आज महिलाएं पुरुषों के समान कंधा से कंधा मिलाकर समाज के हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। महिलाएं जब तक जागरुक नहीं होंगी तब तक वे समाज में आगे नहीं बढ़ सकेंगी। नगरपालिका उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह राणा ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना भारत की प्राचीन परम्परा रही है। महिलाओं का सम्मान करना हमारा कर्त्तव्य है। महिलाओं के लिए शासन द्वारा कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। महिलाएं शासन की योजना का लाभ लेकर आत्म निर्भर बनें। कार्यक्रम को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अंकित सिसोदिया, सेवती पाण्डेय, पूर्व पार्षद भुनेश्वरी साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं का मंचस्थ अतिथियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पतराम साहू, उमा कैवर्त्य, सरस्वती सिंह, कौशल्या सिंह, रामिन बाई केंवट, दुखनी बाई एवं वार्ड नं. 1 एवं 2 की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं व संबोधित करतीं सिंह।

सम्मान के साथ महिलाएं।

सम्मान करते प्राचार्य व निदेशक।
खबरें और भी हैं...