- Hindi News
- National
- Janjgeer News Chhattisgarh News Mahua Liquor Was Made At Home Sent To Jail
घर में बनाता था महुआ शराब, भेजा गया जेल
महुआ से शराब बनाकर बेचने वाले को आबकारी विभाग के उड़नदस्ता दल के प्रभारी पीएल नायक की टीम ने पकड़ा। आरोपी के पास से 15 लीटर महुआ शराब और 125 किलो महुआ लहान जब्त किया गया। आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पीएल नायक ने बताया कि बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम झींगा में प्यारे माेहन अपने घर में महुआ से शराब बनाने की सूचना मुखबीर से मिलने पर सहायक आयुक्त वायएस सेन ने कार्रवाई करने का
निर्देश दिया।
निर्देश पर टीम ने झींका मेंं प्यारे माेहन के घर दबिश दी। उसके घर से एक जरीकेन में 15 लीटर महुआ शराब, शराब बनाने का सामान आदि बरामद हुआ। इसके अलावा उसके घर से 125 किलो महुआ लहान भी जब्त किया गया। श्री नायक ने बताया कि उनके द्वारा इस वित्तीय वर्ष में अभी तक अवैध शराब बनाने व बेचने के 525 प्रकरण दर्ज किए गए हैं जो प्रदेश में सबसे अधिक है। वहीं 63 मामले में आरोपियों को जेल भेजा गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में कुलदीप शर्मा, राजकुमार कश्यप, मनोज तिवारी आदि शामिल थे।
आरोपी