पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधायक ने दिया फंड फिर भी नहीं बनी मुक्तिधाम की बाउंड्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के हरदीबाजार रोड स्थित मुक्तिधाम का हाल बेहाल है। मुक्तिधाम के चारों ओर गंदगी का आलम है और शवदाह गृह जर्जर हो चुका है। चार माह पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने मुक्तिधाम को सुरक्षित रखने के लिए लोगों की मांग पर विधायक मद से दस लाख रू अहाता निर्माण के लिए मंजूर किए थे, जिसकी एजेंसी नगर पंचायत बलौदा को बनाया गया पर नगरपंचायत ने आज तक निर्माण कार्य तो दूर उसका टेंडर तक नहीं निकाला।

हरदीबाजार रोड स्थित मुक्तिधाम में कहीं पर भी बैठने की व्यवस्था नहीं है। अंतिम संस्कार में शामिल होने अाए लोग धूप हो या बारिश खड़े खड़े ही अंतिम संस्कार कराते हैं। हालांकि वहां एक प्रतीक्षालय के रूप में कमरा बना पर उसमें बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था नहीं की गई है। मुक्तिधाम चारो तरफ से खुला है और चारो तरफ गंदगी पसरी हुई है। ये गंदगी नगरपंचायत के सफाई कर्मचारियों द्वारा यहां कचरा लाकर यहां फेंकने से हो रहा है। नगर के सोनार समाज के युवाओं ने मुक्तिधाम में प्रस्तावित तथा स्वीकृत अहाता निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू कराने तथा परिसर में साफ सफाई कराए जाने की मांग को लेकर विधायक सौरभ सिंह, सीएमओ नगरपंचायत व अध्यक्ष नपं ललिता पाटले को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालो में पुरुषोत्तम सोनी, अजय कुमार सोनी, अनूप सोनी, रामप्रकाश सोनी, राममनोहर सोनी, लखन सोनी आदि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...