- Hindi News
- National
- Janjgeer News Chhattisgarh News Mothers Will Choose Five Students From Each School
प्रत्येक स्कूल के पांच छात्रों का चयन माताएं करेंगी
बिर्रा-चांपा| संकुल मे पठन पाठन कार्यशाला पर चर्चा हुई। केंद्र प्रभारी लखनलाल कश्यप, शैक्षिक समन्वयक अरूण कश्यप, प्रधानपाठक मुरारी लाल थवाईत, लक्ष्मी प्रसाद देवांगन, हीरालाल कश्यप की उपस्थित में पठन पाठन वाचन को लेकर चर्चा हुई। प्रत्येक शाला के कक्षा शिक्षकों को पहली से पांचवीं कक्षा के छात्रों के पठन कौशल का परीक्षण कर शाला वार जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए गए साथ ही कक्षा पहली से आठवीं कक्षा के सभी विषय पुस्तक का वितरण किया गया। प्राथमिक शाला के बच्चों के पठन पाठन कौशल पर कार्य कर सकेगा वह सुधारात्मक प्रयास करेगा। हर शाला से पांच छात्रों का चयन शाला में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षण में टीमन चन्द्रा, छवि पटेल, श्रीराम देवांगन, मथुरा मधुकर, सरिता लाल, पुष्पा पटेल, डिम्पी देवांगन सहित अन्य उपस्थित थे।