- Hindi News
- National
- Sakti News Chhattisgarh News Mp Smugglers Had Brought 950 Pav Liquor To The Young Man39s House
मप्र के तस्करों ने युवक के घर पहुंचाई थी 950 पाव शराब
शिवरीनारायण| होली त्यौहार में शराब की सप्लाई मप्र के शराब तस्करों ने की थी। सूचना पर पुलिस ने ग्राम लोहर्सी में छापा मार कार्रवाई करते हुए युवक के पास से 19 कार्टून में 950 पाव देसी शराब जब्त कर युवक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की और उसे जेल भेजा गया। उपनिरीक्षक पीएस सेन ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक ने अन्य प्रदेश की शराब बड़ी मात्रा में रखी गई है। जानकारी पर शिवरीनारायण पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लोहर्सी से खोरसी जाने वाले मार्ग पर शासकीय भूमि में अतिक्रमण कर बनाए गए मकान में लोहर्सी निवासी राजकुमार कश्यप उम्र 42 वर्ष पिता रामनारायण कश्यप से 19 कार्टून में भरा 950 पाव 180 एम एल के देशी प्लेन मदिरा शराब प्रोडक्शन बड़वानी खरगोन मध्यप्रदेश की मिली। पुलिस को आरोपी राजकुमार कश्यप ने बताया कि शराब मध्यप्रदेश के युवकों द्वारा यहां पहुंचाई गई थी।