पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivrinarayan News Chhattisgarh News Newly Wedded By Putting Kerosene On Fire Relatives Were Going To Hospital Died On The Way

नवविवाहिता ने मिट्टी तेल डालकर लगाई आग अस्पताल ले जा रहे थे परिजन, रास्ते में मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नवविवाहिता ने मिट्टी तेल डाल खुद पर आग लगा ली। जिससे वो 90 प्रतिशत जल गई। बचाने के प्रयास में उसे बिलासपुर ले जाया जा रहा था। इस दौरान सलखन से निकलते ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम सलखन का है। मामला संदिग्ध है। नवविवाहिता होने के कारण पुलिस ने तहसीलदार की उपस्थिति में पीएम कराया है।

पुलिस के अनुसार 25 अप्रैल 2018 को मनीष की शादी गिनडोला बलौदाबाजार की मालती तिवारी से हुई थी। मालती की मां और पिता नहीं हैं। उसके भाई नरेंद्र तिवारी ने पुलिस को बताया है कि दोनों की शादी मंदिर में हुई थी।

11 मार्च बुधवार शाम लगभग 4:30 बजे घर में मनीष तथा भैया व भाभी घर में ही थे। इस दौरान मालती ने बाथरूम में दरवाजा बंद कर अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। घर से धुआं उठने लगा और जलने की बदबू फैली तो घर वाले बाथरूम पहुंचे। दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया और घर के पाइप से पानी डालकर आग बुझाई। इस दौरान वो 90 प्रतिशत झुलस चुकी थी। उपचार के लिए उन्हें बिलासपुर ले जाया जा रहा था। सलखन से बाहर निकलते ही उनकी मौत हो गई। 112 के माध्यम से उन्हें नवागढ़ ले जाया रात भर उन्हें वही रखा गया। 12 मार्च गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया। शिवरीनारायण पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विवेचक एएसआई ईश्वर एक्का के अनुसार मृतका के भाई ने अपने बयान में बताया है कि उसकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी, जिसकी जानकारी वह फोन से अपने भाई को देती थी।

मालती तिवारी
खबरें और भी हैं...