- Hindi News
- National
- Janjgeer News Chhattisgarh News Outline Set For First Phase Of Census 2021 Order To Be Completed By June 10
जनगणना 2021 के प्रथम चरण कार्य के लिए रूपरेखा तय, 10 जून तक पूरा करने का आदेश
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी जनक प्रसाद पाठक ने जनगणना 2021 के प्रथम चरण कार्य के लिए जिला स्तरीय रूपरेखा तय कर दिया है। सभी जनगणना अधिकारियों तथा तहसीलदार एवं चार्ज अधिकारियों को निर्देशित कर कहा है कि वे जनगणना 2021 के प्रथम चरण के कार्यों को 25 अप्रैल से 10 जून तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। जिले में चार्ज अधिकारियों के लिए जनगणना एवं उनकी नियत अवधि निर्धारित कर दी गई है।
जिला जनगणना अधिकारी के जारी आदेश के अनुसार क्षेत्र के लिए नवीन प्रगणक ब्लॉक निर्माण के पूर्व जनगणना 2010-11 की जनगणना ब्लॉकों को जनगणना 2021 में बनने वाले मकान सूची ब्लॉक से जोड़ते हुए नए प्रगणक ब्लॉक का निर्धारण करना, मकान संख्या 150 से 180 तक जनसंख्या 600 से 800 तक नवीन ब्लॉक प्राकृतिक सीएमओ एवं वार्ड, ग्रामों व तहसीलों का अतिक्रमण ना हो। अधिक जनसंख्या वाले ब्लॉक को तोड़ने पर प्राकृतिक सीमाओं का बिना अतिक्रमण किए जाने से किसी एक ब्लाॅक की जनसंख्या कम हो जाने पर भी उसे एक ब्लॉक बनाना माना जाएगा। इस प्रकार बने ब्लॉक को क्रमांक दिया जाएगा। इसके लिए नवीन ब्लॉक हेतु आवश्यक डेटा जनगणना निदेशालय द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
}अगले माह के पहले सप्ताह में देंगे प्रशिक्षण
प्रगणकों, सुपरवाइजरों को फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में दिया जाएगा। प्रगणक व सुपरवाइजर को मकान सूचीकरण एवं एनपीआर हेतु सामग्री देने का कार्य भी अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा। प्रगणकों द्वारा अपने जनगणना ब्लॉक का मैनुअली नजरी नक्शा तैयार करने, सुपरवाइजर को अपने अधीन सभी प्रगणक ब्लॉक को मोबाइल एप में क्विक कैप्चर द्वारा तैयार करेंगे और इसे पोर्टल में अपलोड करेंगे। प्रगणक ब्लॉक में जनगणना मकान की नंबरिंग करेंगे और नक्शा मोबाइल द्वारा तैयार करने का कार्य भी 20 अप्रैल तक किया जाएगा मकान सूचीकरण एवं एनपीआर को अद्यतन करने का कार्य 25 अप्रैल से 10 जून तक करने कहा गया है।