- Hindi News
- National
- Baloda News Chhattisgarh News Paharu Dewangan Became The Leader Of Opposition In The Council
नपं परिषद मेंे नेता प्रतिपक्ष बने पहारू देवांगन
नपं बलौदा में भाजपा ने पार्षद पहारू देवांगन को परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाया है। शनिवार को विधायक कार्यालय में हुई पार्षद दल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बलौदा नपं में भाजपा के 3 पार्षद जीतकर आए हैं तथा एक पार्षद पीतांबर माथुर वार्ड 1 से जोगी कांग्रेस से जीतकर आए थे, पीतांबर मूलतः भाजपा से ही हैं। इस बार पार्टी से टिकट नहीं मिली तो जनता कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े और जीतकर भाजपा में लौट आए। 15 सदस्यीय नपं में भाजपा के 4 पार्षद हो गए हैं। बैठक के बाद विधायक सौरभ सिंह ने कहा कि भले ही नगरपंचायत में हमारी संख्या कम हो पर पार्षद नगर-हित व विकास के मुद्दे को उठाने में कोई कसर नहीं रखेंगे। बैठक में पार्षद राजकुमारी देवांगन, अजय कटकवार पीतांबर माथुर, भाजपा अध्यक्ष एस कुमार देवांगन, अमर सुल्तानिया, रमाकांत यादव, समीर शुक्ला, सतीष यादव, मणीकांत अग्रवाल, बल्ला श्रीवास, अभिनेष सिंह उपस्थित थे।