- Hindi News
- National
- Champa News Chhattisgarh News Pain And Feeling In Mahadevi39s Poems Soni
महादेवी की कविताओं में वेदना व अनुभूति : सोनी
महादेवी वर्मा करूणा की गायिका व छायावाद की प्रमुख स्तंभ हैं उनकी कविताओं में वेदना की अनुभूति सात्विक अनुभवों के द्वारा व्यक्त की गई है। महादेवी ने अपनी वेदना को विश्ववेदना की दृष्टि से देखा। उनकी कविताओं में राष्ट्रीय चेतना के स्वर झंकृत होते है।
उपरोक्त विचार महादेवी महिला साहित्य समिति के स्थापना वर्ष पर कैलाश चंद अग्रवाल के उद्यान परिसर में मुख्यवक्ता श्रीमती सुशीला सोनी ने व्यक्त किया। श्रीमती सत्यभामा साव ने कहा कि छायावादी कवियित्री महादेवी की कविता में चित्र और उनके चित्रों में कविता की झंकार ध्वनित होती है। श्रीमती अन्नपूर्णा सोनी ने महादेवी को साहित्य जगत के आसमान का ध्रुव तारा बताया। श्रीमती नीरा प्रधान ने कहा कि महादेवी वर्मा ने रहस्यवाद की आध्यात्मिक भूमि पर वेदना की काव्य मंदिर का निर्माण किया। श्रीमती कविता थवाईत ने कहा कि महादेवी ने छायावादी सौंदर्य चेतना के अंचल में धवल गीतों की रचना की।
श्रीमती संगीता पाण्डेय ने कहा कि महादेवी नश्वर मानव के वेदना की अविनश्वर वेदना की सफल गायिका हैं। श्रीमती सविता गोस्वामी, कैलाश चंद्र अग्रवाल, डॉ. सत्यप्रकाश गुप्ता, अक्षर साहित्य परिषद के अध्यक्ष रामनारायण प्रधान, श्रीमती निर्मला अग्रवाल, श्रीमती मंजू अग्रवाल एवं श्रीमती कुमुदनी द्विवेदी ने भी संबोधित किया। समिति अध्यक्ष श्रीमती सोनी द्वारा नए सदस्यों श्रीमती भावना देवांगन, श्रीमती मंगला रेड्डी, कु. साक्षी कटकवार, संजू महंत व सविता कोसे को उपाधि पत्र एवं पुष्प गुच्छ से सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रजापिता ब्रह्म कुमारी परमेश्वरी, उत्तरा, राजकुमारी का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया। द्वितीय सत्र में सचिव राधिका सोनी, सत्यभामा साव, साक्षी कटकवार, विवेक गुप्ता, श्रीमती सविता कोसे, श्रीमती उमा सोनी, शशिप्रभा सोनी ने रचनाएं सुनायीं। कार्यक्रम के अंत में महावीर सोनी, अनंत थवाईत, कविता थवाईत, गायत्री ठाकुर, संजू महंत, सविता कोसे द्वारा फाग गीत प्रस्तुत किया गया। संचालन श्रीमती राधिका सोनी एवं आभार श्रीमती अन्नूपर्णा सोनी ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती मीना दास, गीता सोनी, लक्ष्मी प्रसाद सोनी, सागर प्रधान, यज्ञ नारायण सोनी, मनोहर फुलर, किशन सोनी, अशोक सराफ, बी.एल. महिलांगे, शशीभूषण सोनी, रविन्द्र द्विवेदी, राजेश सोनी, राजेन्द्र स्वर्णकार, सत्यनारायण सोनी, प्रवीण कोसे, सुनील कुमार दास, अमर महंत, दिनेश्वर देवांगन, ममता थवाईत आदि उपस्थित थीं।
स्त्री पहले शिक्षित हो फिर अधिकार व कर्तव्य की जानकारी लें : प्रधान
भास्कर संवाददाता | अकलतरा
बनाहिल में श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में महिलाओं का सम्मान किया गया एवं महिला कमांडो का गठन भी हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम मेनका प्रधान ने कहा कि समाज में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। समाज तथा देश तभी आगे बढ़ेगा, जब महिलाएं शिक्षित होकर अपने अधिकार तथा कर्तव्यों को जानेंगी। महिलाएं जागरूक होकर अपने अधिकारों को जानें एवं दूसरी महिलाओं को जागरूक करने का कार्य करें। महिलाएं समाज में कुरीति एवं अन्य मामलों में इसका विरोध कर इस संबंध में शासन को भी
अवगत कराएं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही एसडीओपी दिलेश्वरी चन्द्र ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को नहीं जान पाती। इसके कारण वे घरेलू हिंसा के साथ-साथ अन्य हिंसा की शिकार होती हैं। महिलाएं जागरूक होकर हिंसा का विरोध करें एवं इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जिले भर में महिला कमाण्डो का गठन किया जा रहा है। मंजू सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकार तथा कर्तव्यों को जानने की आवश्यकता है, महिलाएं पुरुषों के समान समाज के हर क्षेत्र में अपनी सेवायें दे रही हैं। श्रीमती आरती सौरभ सिंह ने कहा कि कोई भी महिला कमजोर नहीं होती। महिलाओं को अपने अन्दर आत्म सम्मान जगाने की आवश्यकता है। महिलाएं घर का कार्य करने के साथ-साथ बाहरी कार्यों को भी आज जिम्मेदारी से कर रही हैं। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य सुष्मिता सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष शांति भारते, जनपद अध्यक्ष शिवानी सिंह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की जिला संयोजक अनुराधा शुक्ला ने भी संबोधित किया। ऋषभ शिक्षण समिति के संरक्षक जेके जैन द्वारा जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन आशीष मिश्रा ने एवं आभार प्रदर्शन अंकित जैन ने किया। कार्यक्रम में उषा जैन, नेहा जैन, सुशांत सिंह, सुमित सिंह, नवल सिंह, अकलतरा थाना प्रभारी रविन्द्र अनंत, मुलमुला थाना प्रभारी के.पी. टंडन, के.डी. वैष्णव, जय भानु, बी.के. पटेल एवं श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि।
महिला का सम्मान करते अतिथि।
16 महिलाओं का
किया गया सम्मान
कार्यक्रम में उपस्थित एसडीएम मेनका प्रधान, एसडीओपी दिलेश्वरी चन्द्र, आरती सौरभ सिंह, मंजू सिंह एवं मंचस्थ अतिथियों द्वारा ग्राम अमोरा की नवनिर्वाचित सरपंच अंजनी भानु, पकरिया की सरपंच उत्तरादेवी कश्यप, झलमला की सरपंच शकुंतला पटेल, सुधा सिंह, स्नेहा थवाईत, हरप्रीत कौर, गिरजा बाई, रोशनी राठौर, दया यादव, रमा बाई, सीता देवी, वर्षा यादव, दुलेश्वरी बाई, देवकी केंवट, उमा बाई केंवट एवं मिलि बाई का शॉल, श्रीफल देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मंचस्थ अतिथियों को आयोजन समिति द्वारा शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान
किया गया।