पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Janjgeer News Chhattisgarh News Passenger Trains Will Run From Today Passengers Will Get Relief On Holi

आज से पैसेंजर ट्रेनें चलेगी, होली पर यात्रियों को मिलेगी राहत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्टेशन से अप और डाउन लाइन की चार जोड़ी पैसेंजर का आज से परिचालन शुरू हो जाएगा। बिलासपुर मंडल के चांपा से नैला स्टेशन के बीच तीसरी लाइन की कनेक्ट करने के लिए लिया गया ब्लॉक रविवार को समाप्त हो गया।

जिससे होली का त्योहार मनाने के लिए जाने वाले यात्रियों सहूलियत मिलेगी। होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग से पटना के बीच चलाई गई होली स्पेशल ढाई घंटे लेट रायगढ़ स्टेशन पर पहुंची। होलिका दहन के एक दिन पूर्व भी पैसेंजर ट्रेनें रद्द होने से लोकल यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। अप और डाउन की हरिद्वार-पुरी उत्कल और दुर्ग-पटना साउथ बिहार एक्सप्रेस में भीड़ रही। झारसुगुड़ा की ओेर ब्लॉक के चलते जेड़ी पैसेंजर रद्द होने से यात्रियों को साउथ बिहार एक्सप्रेस से भेजा गया। आज से रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर, टाटा-इतवारी, उत्कल और साउथ बिहार में लोग स्लीपर बाेगियों में चढ़कर गए। वहीं सुबह, हावड़ा-अहमदाबाद, पटना-बिलासपुर और टिटलागढ़ पैसेंजर में भी भीड़ रही।

खबरें और भी हैं...