- Hindi News
- National
- Janjgeer News Chhattisgarh News People Staged A Sit In Demonstration Under The Leadership Of Mla On Various Demands
विभिन्न मांगों को लेकर विधायक के नेतृत्व में लोगों ने किया धरना प्रदर्शन
_photocaption_जैजैपुर | क्षेत्र की सड़क की जर्जर स्थिति, भारी वाहनों के चलने से हो रही दुर्घटनाओं व अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को विधायक केशव चंद्रा के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने एक दिवसीय धरना दिया। विधायक ने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि लगातार क्षेत्र के समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिया जा रहा है, लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, इस वजह से उन्हें क्षेत्र की जनता के साथ सड़क पर उतरना पड़ा। उन्होंने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों की सड़कें पांच साल पहले से बजट में स्वीकृत है, इसके बाद भी सड़कों का निर्माण नहीं हो रहा है। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे। *photocaption*