बेकाबू होकर पलटी पिकअप, 23 घायल
शिवरीनारायण | तुष्मा बाइपास रोड पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार 23 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पिकअप क्रमांक सीजी 11 एई 1965 पर सवार होकर 40 से 50 लोग दुरपा से खरगहनी जा रहे थे। तुस्मा बाइपास के पास ड्राइवर गाड़ी को संभाल नहीं पाया और अनियंत्रित होकर वह पलट गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना 112 पर दी तो टीम मौके पर पहुंची और 23 घायलों को दो शिफ्ट में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरौद में भर्ती कराया गया।