पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Champa News Chhattisgarh News Plot Boundary Wall Sold After Showing The Way To Other39s Land Case Filed Against Former Npa Vice President

दूसरे की जमीन का रास्ता बताकर बेचा प्लाटबाउंड्रीवॉल तोड़ी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष सहित अन्य पर मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मिशन अस्पताल के पास निजी भूमि में बने बाउंड्रीवाल को होली की रात तोड़ कर नुकसान पहुंचाने वाले नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सहित अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। टीआई राजेश चौधरी ने बताया कि सदर बाजार निवासी भारती शर्मा ने अपने स्वयं की भूमि पर सीमांकन कर चारों तरफ से बाउंड्रीवाल कराई थी। बाउंड्रीवाल के समय से ही नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष भीष्म राठौर उनकी जमीन पर रोड़ा अटकाने लगे थे। उन्होंने शिकायत भी की थी लेकिन जांच के बाद राजस्व विभाग ने भारती शर्मा के पक्ष में आदेश दिया जिसके बाद भारती शर्मा ने उस पर बाउंड्रीवाल कर लिया था। प्रार्थी भारती शर्मा के अनुसार पार्षद होने के दौरान भी भीष्म कई बार जमीन के लिए दबाव बनाता था। अब उनकी प|ी पार्षद है वह भी झूठी शिकायत कर रही हैं। भारती शर्मा का कहना है कि उनके ही उकसाने पर पहले भी तीन बार बाउंड्रीवाल को क्षति पहुंचा चुके हैं। होली की रात फिर बाउंड्रीवाल को पूरी तरह से तोड़ दिया गया। जिससे 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। भारती शर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष भीष्म राठौर, अमीर खान उर्फ डब्बू, लक्ष्मी नारायण उर्फ छोटू, मथुरा, जवाहर यादव, एवं अन्य लोगों के खिलाफ धारा 427, 448, 34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

भारती शर्मा की जमीन सड़क किनारे लगी है। जो पहले खाली थी उसी जगह को रास्ता बता कर पीछे की जमीन को दलालों ने अवैध तरीके से बेच दिया है। बाउंड्रीवॉल बना देने से जिन लोगों ने जमीन खरीदी उन्हें रास्ता नहीं मिल रहा है। इस कारण दलालों पर जमीन खरीदने वाले दबाव बना रहे हैं। जिसके कारण भारती शर्मा की जमीन पर विवाद कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...