- Hindi News
- National
- Janjgeer News Chhattisgarh News Revenue Related Problems Were Resolved In Tehsil Level Jan Chaupal
तहसील स्तरीय जन चौपाल में राजस्व संबंधी समस्याओं का हुआ निराकरण
राजस्व विभाग से संबंधित समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण हो सके, इसके लिए हर शुक्रवार को तहसील स्तरीय जन चौपाल लगाया जाता है। जिसमें राजस्व अधिकारियों ने ग्रामीणों की राजस्व से संबंधित समस्याओं का समाधान किया।
जन चौपाल में जन्म-मृत्यु के संबंध में प्रतिवेदन, आय, जाति, निवास के लिए पटवारी प्रतिवेदन तत्काल जारी किया गया। साथ ही राजस्व अभिलेख में त्रुटि सुधार, नकल, बी-वन, खसरा, आदि के भी आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा किसान किताब, रकबा सुधार, खाता विभाजन के भी आवेदन प्राप्त हुए। जांजगीर तहसील में आयोजित जनचौपाल में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए निवेदन किया गया। जैजैपुर तहसील कार्यालय में ग्राम तुषार के रामप्रसाद यादव और संतोष कुमार चंद्रा ने सीमांकन के संबंध में आवेदन दिया। इसी प्रकार ग्राम कैथा के बसंत कुमार ने खाता विभाजन के लिए, ग्राम भोथिया की श्रीमती कौशिल्या बाई ने बेजा कब्जा में हो रहे निर्माण कार्य को रोकने के लिए और ग्राम कैथा के जीवन लाल ने ऋण पुस्तिका के लिए आवेदन दिया।
जांजगीर में समस्या का निराकरण करतीं एसडीएम।