पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Janjgeer News Chhattisgarh News Sanitation Workers Honored Women By Presenting Sanitizer At The Ceremony

समारोह में सेनेटाइजर भेंट कर सफाई कामगार महिलाओं का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर को साफ-सुथरा और सुन्दर बनानेमिशन क्लीन सिटी के तहत जुटी हुई महिला सफाई कामगारों के लगन और मेहनत के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा द्वारा नगर के वार्ड क्र. 25 के एसएलआरएम सेंटर में 65 महिलाओं को सेनेटाइजर, हैण्डवाश, शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया ।

सुबह से लेकर सायं तक नगर के विभिन्न वार्डों में घरों से निकलने वाले सैकड़ों टन सूखा और गीले कचरे को स्वयं रिक्शा चलाते घर-घर पहुंचकर कचरों को एसएलआरएम सेंटर तक पहुंचाकर उन कचरों की छंटनी कर शहर को स्वच्छ बनाने वाली महिला सफाई कर्मियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा सेनेटाइजर भेंट करते हुए पूरे विश्व में महामारी की तरह फैल रहे कोरोना वायरस से न केवल अपने आप को बचाने बल्कि लोगों को भी जागरूक करने सेनेटाइजर और हैंडवाश का नियमित उपयोग करने की सलाह दी। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सुश्री शशिकांता राठौर, मदनलाल अग्रवाल व दिनेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता चन्द्रा, नगरपालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, श्रीमती नीता थवाईत, हृषिकेश उपाध्याय, श्रीमती पुष्पा पाटले, साक्षी बंजारे, श्रीमती सीमा शर्मा सहित यशवंत चन्द्रा, पार्षद रामकुमार यादव व देव कुमार गढ़ेवाल, भोलू यादव, राजू शर्मा, अजीत सिंह राणा। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया ने व आभार प्रदर्शन जिला युकांध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने किया ।

खबरें और भी हैं...