- Hindi News
- National
- Champa News Chhattisgarh News Sarpanch39s Brother In Law And Sons Beat Up Case Registered In Police Station
सरपंच के देवर व बेटों ने की मारपीट, थाने में मामला दर्ज
मुलमुला | ग्राम जेवरा सरपंच गंगोत्री बाई के देवर भोलाराम पटेल एवं उनके बेटों पर गांव के ही व्यक्ति दीपक कुमार कौशिक के घर मे घुस कर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। जेवरा निवासी दीपक होली मना कर अपने घर वापस लौट रहा था। उसी समय नव निर्वाचित सरपंच गौरीबाई के देवर ने किसी बात को लेकर मारपीट करना शुरू कर दिया। पीड़ित युवक ने इस बात की जानकारी अपने घर के लोगों को दी। तब तक भोलाराम पटेल, विकास पटेल, पुष्पेंद्र पटेल दीपक के घर पहुंच गए और घर के सदस्यों के साथ भी मारपीट करते हुए गाली गलौज करने लगे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।