पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baloda News Chhattisgarh News Stock Zero From Only One Procurement Center In 11 The Remaining Rice Getting Spoiled By Water

11 में मात्र एक खरीदी केंद्र से स्टाक जीरो बाकी में पानी से खराब हो रहा धान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_बलौदा| धान खरीदी बंद 44 दिन हो गए पर केंद्रों में रखे हजारों क्विंटल धान का उठाव नहीं हो रहा है। बारिश से धान खराब होने की स्थिति में पहुंच गए हैं। बलौदा के अंतर्गत कुल 11 धान खरीदी केंद्र हैं, जिसमें से मात्र एक केंद्र बलौदा में धान का स्टाक जीरो है। शेष सभी दस केंद्रों में हजारों क्विंटल धान पड़ा जिसका उठाव नहीं हो रहा है। ऊपर से हर रोज हो बारिश में धान बड़ी मात्रा में गीला होकर खराब हो रहा है। सबसे ज्यादा धान खैजा समिति में 7हजार 422 क्विंटल जाम है और सबसे कम खिसोरा में मात्र दो कट्टी धान बचा है इधर केंद्रों में धान पड़े रहने से प्रबंधकों को रतजगा कर ड्युटी देनी पड़ रही है। ऊपर से बारिश में धान खराब से उन्हें चिंता सता रही है। *photocaption*
खबरें और भी हैं...