पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Janjgeer News Chhattisgarh News Students39 Talent Enhances With Annual Festival Motilal Dewangan

वार्षिकोत्सव से निखरती है विद्यार्थियों की प्रतिभा: मोतीलाल देवांगन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वार्षिकोत्सव जैसे आयोजनों से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों की प्रतिभा निखरती है। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में शिक्षा अध्ययन के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। ये बातें छग राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन सहकारी संघ मर्यादित रायपुर के अध्यक्ष मोतीलाल देवांगन ने धनेली की शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में आयोजित वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि की आसंदी से कही।

उन्होंने कहा कि वे सदैव एक जनप्रतिनिधि के नाते ग्राम के विकास में अपना योगदान देते रहेंगे। इसके बाद विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, नाटक, एकांकी जैसे रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर ग्राम पंचायत धनेली की सरपंच श्रीमती संगीता उमाकांत राठौर, उपसरपंच गायत्री खीखराम बरेठ, पंच रामकुमार सूर्यवंशी, बलराम राठौर, संत धीवर के अलावा रविशंकर बरेठ, नेपाल राठौर, जयपाल राठौर, लव धीवर, खिलावन राठौर, दादूराम तिवारी, रामचंद राठौर, रामचरण धीवर, फूलचंद राठौर, चंदराम बरेठ, जुलू धीवर, भवानी राठौर, बलादाऊ राठौर, गोलू राठौर, सुखनंदन राठौर, मोनू राठौर, अमर धीवर, अशोक धीवर, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और आसपास के ग्रामों से आये पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...