- Hindi News
- National
- Janjgeer News Chhattisgarh News Teacher Eligibility Test Admit Card Will Be Available From March 13
शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रवेश पत्र 13 मार्च से मिलेंगे
जांजगीर | छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) 2020 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि खत्म हो गई है। 13 मार्च को प्रवेश पत्र भी साइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ व्यापमं की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार 14 फरवरी 2020 से 01 मार्च 2020 तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते थे। सीजी टीईटी 2020 की परीक्षा दो पालियों में 22 मार्च 2020 को आयोजित की जाएगी। 28 जिला मुख्यालयों के परीक्षा सेंटर में आयोजित की जाती है। टीईटी में आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या हालांकि कितनी है, जानकारी स्पष्ट नहीं है। 13 मार्च को उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिया जाएगा।