पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Champa News Chhattisgarh News The Abuses Of The 112 Staff Who Went To Save The Youth On The Attack

युवकों पर हमला की सूचना पर बचाने गए 112 के स्टाफ से भी गाली-गलौज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाराद्वार | ग्राम परसदाकला में 10 मार्च की रात रायपुरा के 2 युवकों को पकड़कर गांव में शराब सप्लाई करने की आशंका पर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना में दोनों युवकों का सिर भी फट गया। उन्हें बचाने के लिए गए डायल 112 की टीम के साथ भी ग्रामीणों ने गाली गलौज किया। बाराद्वार 112 स्टाफ आरक्षक सुनील सूर्यवंशी, दीपक साहू एवं ड्राइवर कुमार बरेठ ने बताया कि 10 मार्च की रात 11:12 बजे फोन से सूचना मिली कि गांव परसदा कला में कोई घटना हुई है। सूचना पर ये तीनों परसदाकला पहुंचे। जहां रायपुरा निवासी युवक विजय बघेल एवं राहुल उरांव को पकड़कर ग्रामीण मारपीट कर रहे थे। ग्रामीणों की भारी भीड़ से तीनों ने किसी तरह दोनों युवकों को बचाया और 112 वाहन में बिठाया। इससे नाराज ग्रामीणों ने 112 स्टाफ को भी घेर लिया और जाने से रोकने लगे, उनके साथ भी गाली गलौज की गई।
खबरें और भी हैं...