- Hindi News
- National
- Janjgeer News Chhattisgarh News The Couple Returned From Bangkok Did Not Get Cold So Sent A Sample For Investigation
बैंकाक से लौटा जोड़ा, सर्दी नहीं हुई ठीक तो जांच के लिए सैंपल भेजा
जिले का एक जोड़ा हाल ही में फॉरेन से लौटा है। लौटने के बाद दो तीन दिन रायपुर में भी इलाज कराया गया। सुधार नहीं होने पर अपने नगर आ गए, यहां भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर आशंका हुई तो जांच कराने जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने महिला की जांच की और सैंपल जांच के लिए रायपुर लैब भेजा गया है। फिलहाल मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा है।
जिला अस्पताल के सूत्रों के अनुसार जिले का एक जोड़ा हाल ही में हनीमून के लिए बैंकाक गया था। वहां से लौटने पर महिला को सर्दी, खांसी होने लगी तो राजधानी के अस्पताल में कुछ दिन भर्ती रहकर इलाज कराया। यहां ठीक नहीं होने पर घर लौट गए, फिर भी सुधार नहीं हुआ। सर्दी, खांसी ठीक नहीं होने और इन दिनों विदेशों में कोराेना वायरस के फैलने के कारण उन्हें खुद को इस बात की आशंका हुई कि कहीं वे भी तो चपेट में नहीं आ गईं, इसलिए जांच कराने के लिए उनके परिजन शनिवार की रात जिला अस्पताल पहुंचे। यहां प्रारंभिक जांच के दौरान डॉक्टर्स ने विदेश से लौटने की जानकारी होने पर रिस्क नहीं लेते हुए। उनकी जांच की और सैंपल लिए। रात वे घर लौट गईं, फिर रविवार को जिला अस्पताल उनके परिजनों ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करा दिए।
इस लापरवाही से कैसे फैल सकता कोरोना, ऐसे समझिए..
मान लीजिए काेरोना का कोई पॉजीटिव मरीज चीन या इटली या फिर अन्य देशों से रायपुर लैंड करता है। वहां से अपनी गाड़ी से अपने घर आए तो वह ड्राइवर व साथ के व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है, लेकिन बस या ट्रेन से आए तो जांच व आइसोलेशन नहीं होने से अन्य यात्री संक्रमित हो सकते हंै।
डॉ. अनिल जगत, एमडी जिला अस्पताल
कोरोना वायरस के चलते चीनी आइटम की जांच कर रही पुलिस
बिर्रा-चांपा | होली पर्व कल ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जाएगा। परन्तु इस बार कोरोना वायरस की खबर से सभी सहमे हुए हैं। बाजार में पिचकारी दुकान सज गई है, बिर्रा पुलिस के उपनिरीक्षक दशरथ नागवंशी एएसआई ललित केशकर, प्रधान आरक्षक किशोर दीवान, आरक्षक अर्जुन यादव ने शाम को बसस्टैंड मे पिचकारी दुकान का चायनीज आइटम पर विशेष गहन जांच कर व्यापारी से पूछताछ किया गया और सभी व्यापारी को चायनीज आइटम नहीं बेचने की सलाह दी गई।
जाज्वल्योत्सव सहित कार्यक्रम किए स्थगित
कोरोना वायरस के मद्देनजर शहर में जाज्वल्योत्सव समारोह स्थगित कर दिया है। जिला प्रेस क्लब का प्रस्तावित होली मिलन समाराेह भी नहीं होगा।
कोरोना पर बजने लगे बचाव संबंधी मोबाइल कालर ट्यून
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मोबाइल इस्तेमाल करने वालों के कॉलर ट्यून टोन बदल दिए हैं। किसी को काल करने पर कोरोना वायरस के लक्षण और उससे सावधानी बरतने कही जा रही है। यह बदलाव शनिवार से सभी काल पर कर दिया गया है। काल करते ही टोन सुनाई दे रही है।
जिला में पहला मामला जिसमें आशंका, पुष्टि नहींं, आप भीड़ में जाने से बचें