- Hindi News
- National
- Sakti News Chhattisgarh News The Girl Was Hanged After Marriage Was Going On
शादी की चल रही थी बात युवती ने लगा ली फांसी
ग्राम मरकामगाेढ़ी में शुक्रवार को एक युवती ने अपने घर के कमरे में पंखा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का वास्तविक कारण तो अभी सामने नहीं आया है पर प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि घरवाले उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे, लड़का देखने जाने वाले थे।
पुलिस के अनुसार मरकामगोढ़ी निवासी दिलीप चौहान शुक्रवार काे अपनी प|ी व घर के अन्य सदस्यों के के साथ मोहल्ले में किसी के घर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर में उसकी बेटी मधु चौहान (18 वर्ष) अकेली थी। सुबह करीब 11 बजे उसने कमरे में बिछे तखत के ऊपर कुर्सी रखकर पंखे में अपनी चुनरी से ही फांसी लगा ली।
पुलिस को कोई सुसाइडल नोट वगैरह नहीं मिला है। विवेचना अधिकारी श्यामा जायसवाल ने बताया कि किसी प्रकार का सुसाइडल नोट नहीं मिला है। अभी उसकी मां और पिता का ही बयान हुआ है। उन्होंने अपने बयान में बताया है कि उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। लड़के वाले देखकर चले गए थे वे लोग लड़का देखने जाने वाले थे। आशंका जताई जा रही है कि युवती ने इसी वजह से आत्महत्या की होगी। पुलिस विवेचना कर रही है।