पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baradwar News Chhattisgarh News There Is A Possibility Of An Accident Due To Mud On The Darrabantha Bhothia Road

दर्राभांठा-भोथिया सड़क पर कीचड़ से हादसे की आशंका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दर्राभांठा से मुर्लीडीह, कचंदा तक 20 किलोमीटर लंबी सड़क जर्जर है। सड़क खम्हरीया, भोथिया होकर गुजरी है, इसलिए लगभग आधा दर्जन गांव के लोगों खराब सड़क से खासे परेशान हैं। बारिश होने से बड़े-बड़े गड्‌ढों में पानी भर गया है और सड़क पर कीचड़ का आलम है। सड़क दर्राभांठा से खम्हरीया, भोथिया, सलनी, मलनी होते हुए मुर्लीडीह, कचंदा को जोड़ती है।

इसका निर्माण 2007 में हुआ। मरम्मत नहीं होने सड़क की खराब हो गई। 2015 में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सडक बनवाने के लिए आंदोलन किया तो 2017 में कुछ जगहों की मरम्मत कराई गई। बाकी सड़क ऐसे ही छोड़ दी। इससे सडक पर अब पैदल चल पाना भी मुश्किल हो गया हैं। सडक पर बड़े-बड़े गड्‌ढे हो गए हैं। बरसात का पानी उसमें भर जाने से हादसे की आशंका बढ़ जाती है।

क्षेत्र के जनप्रतिनिधि कई वर्षों से सड़क को बनाने की मांग कर रहे हैं पर प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा। ग्राम सुराज, जनसमस्या निवारण शिविर, पदयात्रा, विधानसभा में सड़क निर्माण की गई पर संबंधित विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया ।

क्या कहते हैं लोग


जैजैपुर विस क्षेत्र के ग्राम पंचायत दर्राभांठा, खम्हरिया, भोथिया, मलनी, सलनी, कचंदा सडक निर्माण की मांग को लेकर विधायक केशव चन्द्रा, जिपं सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की अगुवाई में क्षेत्र की जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को पंचायत भवन खम्हरिया के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। विधायक चंद्रा ने सड़क का निर्माण जल्द शुरू नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

किया जा चुका हैं कई बार धरना प्रदर्शन


गर्मी में धूल का गुबार और बारिश में कीचड़

इलेक्ट्रानिक्स दुकान संचालक दुर्गेश चंद्रा का कहना हैं कि सड़क खराब होने से क्षेत्रवासियों को विकास का लाभ नहीं मिल रहा। दर्राभांठा से कचंदा मार्ग का नहीं बन पाना लोगों के समझ से परे है।

क्षेत्रवासियों में आक्रोश

भोथिया सरपंच राकेश चन्द्रा ने बताया कि गांव के लोगों व विद्यार्थियों को सड़क पर आने जाने में खासी दिक्कत हो रही है। सड़क निर्माण की मांग लगातार की जा रही हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा। इससे क्षेत्रवासियों में रोष है।

आए दिन हो रहे हादसे

झालरौंदा निवासी पूर्व जिपं सदस्य रमेश चन्द्रा ने बताया कि सड़क को बनाने के लिए पिछले 5 साल से बजट में स्वीकृत हैं, उसके बाद भी उसका निर्माण नहीं कराया जा रहा। क्षेत्र में डोलोमाइट खदान होने से हैवी वाहन इससे गुजर रहे हैं।

दर्राभांठा से कचंदा जर्जर सड़क मार्ग।
खबरें और भी हैं...