- Hindi News
- National
- Janjgeer News Chhattisgarh News Two Experts In Chc But Not Anesthesia Specialist So Cesarean Delivery Stopped For 6 Months
सीएचसी में दो एक्सपर्ट किंतु एनेस्थिसिया विशेषज्ञ नहीं इसलिए 6 माह से सिजेरियन डिलिवरी बंद
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में एनेस्थिसिया विशेषज्ञ के स्थानांतरण के बाद अगस्त 2019 से 6 माह से सिजिरियन ऑपरेशन नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डिलवरी के लिए आने वाली महिलाओं को सिजिरियन ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से आपात स्थिति में जिला चिकित्सालय जांजगीर एवं सिम्स बिलासपुर रेफर करना पड़ता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बीएमओ डॉ. श्रीकेश गुप्ता एनेस्थिसिया एक्सपर्ट के रुप में पदस्थ थे। सिजेरियन ऑपरेशन करने के पूर्व एनेस्थिसिया एक्सपर्ट द्वारा गर्भवती महिला को एनेस्थिसिया लगाया जाता है। उसके बाद ही सर्जन ने ऑपरेशन की प्रक्रिया चालू करते हैं पर अगस्त 19 में बीएमओ श्रीकेश गुप्ता का बलौदा स्थानान्तरण होने के बाद विगत 6 माह से अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन होना बंद हो गया है। सर्जन डॉ. श्रीमती शुभद्रा ठाकुर एवं डॉ. अरविन्द एक्का हैं, पर एक्सपर्ट नहीं होने से वे सिजिरियन ऑपरेशन नहीं कर पा रहे हैं। अकलतरा के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बलौदा एवं पामगढ़ से आने वाली गर्भवती महिलाओं का सिजिरियन ऑपरेशन किया जाता था, पर अकलतरा के साथ-साथ वहां के लोगों को भी इसका लाभ मिलना बंद हो गया है। शासन ने खूबचंद बघेल योजना में इलाज की सुविधा शुरू की पर प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करने के पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से एनओसी मांगा जाता है। अस्पताल में समय पर एनओसी जारी नहीं होने से प्राइवेट अस्पतालों में सिजिरियन ऑपरेशन पर विराम लग गया है।
ओटी भी है सुविधा युक्त
सिजिरियन ऑपरेशन करने के लिए सर्वसुविधा युक्त ऑपरेशन थियेटर की आवश्यकता पड़ती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जिले का सर्वसुविधा युक्त ऑपरेशन थियेटर उपलब्ध है, लेकिन सिजिरियन ऑपरेशन नहीं होने से गर्भवती महिलाएं इसके लाभ से वंचित हो रही हैं।