- Hindi News
- National
- Janjgeer News Chhattisgarh News Was Bringing Liquor To Sell In Holi Police Confiscated It
होली में बेचने के लिए ला रहा था शराब, पुलिस ने कर लिया जब्त
होली त्योहार में बेचने के लिए शराब इकट्ठा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक के पास से 130 पाव शराब जब्त की गई है। टीआई विनोद मंडावी के अनुसार ग्राम सुकली के युवक आनंद राठौर पिता अशोक राठौर द्वारा गांव में शराब बेचने की शिकायत मुखबीर से मिली थी। सूचना पर पुलिस की टीम ने उसके घर में दबिश दी तो युवक के कब्जे से 112 पाव देसी शराब अौर 18 पास मसाला शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34,2, 59 क के तहत कार्रवाई की गई। गौरलतब है कि होली के दिन शराब नहीं बिकने से लोग अपने घरों में अधिक मात्रा में शराब खरीदकर रख रहे हैं।