- Hindi News
- National
- Champa News Chhattisgarh News Water Logging On Station Road Due To Rain Passenger Upset
बारिश से स्टेशन रोड पर जलजमाव, यात्री परेशान
हल्की बारिश होने के बाद एक बार फिर स्टेशन रोड पर जल जमाव हो गया है। रेलवे प्रशासन द्वारा सड़क बनाने की अनुमति नहीं दिए जाने से यात्री कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। पीडब्लूडी आफिस से लेकर अग्रसेन चौक तक रेलवे की जमीन है, जहां की सड़क इस कदर से खराब हो गई है कि उससे चलने या वहां से गुजरने में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 1 वर्ष अमूनन यही स्थिति है। रेलवे की जमीन होने के कारण एनएच या पालिका सड़क की मरम्मत नहीं करा पा रही है। स्टेशन मार्ग की जर्जर हालत व लोगों को हो रही असुविधा को लेकर कलेक्टर ने डीआरएम को एक पत्र लिखा है, जिसमे उन्होंने रेलवे से उस मार्ग के निर्माण के लिए एनओसी देने कहा है ताकि नगरपालिका सड़क का निर्माण करा सके।
स्टेशन रोड पर भरा पानी।
डीआरएम ने समस्या दूर करने का आश्वासन
रेलवे स्टेशन के सामने की सड़क एवं विभिन्न मांगों को लेकर नपा अध्यक्ष जय थवाईत व उपाध्यक्ष हरदेव देवांगन ने डीआरएम से मुलाकात कर सड़क निर्माण को एनओसी देने के लिए आवेदन दिए, जिस पर डीआरएम ने जल्द ही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है।