पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Janjgeer News Chhattisgarh News Water Will Stop From Playing Dry Holi Tomorrow Will Be Better

सूखी होली खेलने से रुकेगी पानी बर्बादी, बेहतर होगा कल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नहीं रोक पा रहे बारिश का पानी इसलिए भी सूख रही जमीन

पानी प्रकृति का अनमोल तोहफा है, इसे बनाया नहीं जा सकता इसलिए केवल बारिश पर ही निर्भरता रहती है। बारिश के पानी को रोकने के लिए अभी भी गंभीरता नहीं दिखती यही वजह है कि गर्मी से पहले ही तालाब सुखने लगे हैं और हैंडपंप का पानी का लेबल भी लगातार नीचे जा रहा है। इस भयंकर समस्या से बचने के लिए एक ही उपाय है कि पानी का केवल सदुपयोग किया जाए।

होली पर पानी की बर्बादी रोकने के लिए लोगों को गंभीर होना होगा। जल संरक्षण के प्रति जागरूक होकर ही होली में लाखों लीटर पानी के अपव्यय को रोका जा सकता है। यह तब संभव है जब अबीर-गुलाल के साथ सूखी होली खेलें। अब गर्मी की दस्तक भी हो चुकी है। शहर में हर रोज तकरीबन 40 लाख लीटर पानी की खपत होती है। होली के दिन पानी की खपत काफी
बढ़ जाती है।

सामान्य दिनों में जहां एक व्यक्ति को नहाने के लिए 3 से 4 बाल्टी पानी की जरूरत होती है वहीं होली के दिन यह खपत 8 से 10 बाल्टी तक पहुंच जाती है। गहरे रंग से सराबोर कपड़ों को धोने में भी चार-पांच बाल्टी पानी लग जाता है। अगर अभी पानी बचा लिया गया तो यह आने वाले गर्मी के दिनों में अमृत से कम नहीं होगा। रंग गुलाल से सराबोर कपड़ों की धुलाई में पानी की बेवजह बर्बादी को रोकने सूखी होली कारगर उपाय है। तिलक होली हर मायने में बेहतर है।

आपातकाल में आप यहां करें संपर्क

{पुलिस विभाग 94791-93199

नगर पालिका जांजगीर

{बबलू राठौर 82238-56705

{देवकुमार 91314-30948

जिला अस्पताल

{डॉ. बीपी कुर्रे 99938-88402

{डॉ. अनिल जगत आरएमओ 98263-46641

बदमाशी पर नजर रखने हर थाने में पेट्रोलिंग पार्टी, फिक्स पाइंट, 5 थानाें में बाज पार्टी

भास्कर संवाददाता | जांजगीर

होली के त्याेहार में लाख अपील करने के बाद भी बदमाशी कम नहीं होती है, ऐसे लोगों पर नजर रखने और आपात स्थिति व लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने पूरे जिले भर का रोड मैप तैयार कर टाइट पुलिसिंग की व्यवस्था की है। प्रत्येक थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग पार्टी बनाई गई है, फिक्स पाइंट बनाए गए हैं अाैर पांच प्रमुख थाना क्षेत्राें में बाज पार्टी भी बनाई गई है।

होली पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस बल के अलावा पुलिस हेडक्वार्टर से भी अतिरिक्त बल मंगाया है। इन बलों को अलग अलग थानाें में भेज दिया है। अतिरिक्त बलों के अलावा भी पुलिस ने अपने स्तर पर अलग व्यवस्था बनाई है। सभी थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग पार्टी का गठन किया गया है, इसकी जिम्मेदारी हेडकांस्टेबल व एएसआई को दी गई है, उनके लिए रूट चार्ट भी निर्धारित कर दिया गया है कि वे कहां से कहां तक मॉनिटरिंग करेंगे। इसके अलावा फिक्स पाइंट भी बनाया गया है, जहां पुलिस बल तैनात रहेगा। मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा, चर्च सहित पूजा स्थलों में भी पुलिस जवान तैनात किया गया है।

युवतियों व महिलाओं ने की होलिका की पूजा

बाराद्वार | सम्राट चौक के पीछे गोबर के बने बिडकुलों एवं लकडी से होलिका बनाई गई, जिसकी सुबह से देर शाम तक युवतियों एवं महिलाओं ने पूजा की। महिलाओं द्वारा होलिका माता पर गोबर से बने कंडों की मालाएं चढाई एवं चावल, रोली, नारियल समेत पूजा सामग्री चढाई एवं रक्षा सूत्र बांधते हुए अपने एवं अपने परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगी व परिक्रमा की ।

होली पर न काटें हरे पेड़ पौधे: चंदेल - विधायक नारायण चंदेल ने गुलालों के पर्व होली पर कहा कि होली का पर्व एक एेसा पर्व है जो हमें एक रंग में रंग देता है। इस त्योहार के माध्यम से समाज में समता, ममता व समरसता का भाव और अधिक मजबूत होता है। इसलिए पर्व शांति व सौहार्द्र पूर्वक मनाने तथा पानी के एक-एक बूंद का सदुपयोग करें व पेड़ों को नहीं काटने की अपील की है।

नहीं खुलेगी ओपीडी, इमरजेंसी के लिए लगाई ड्यूटी

जिला अस्पताल में होली के दिन मंगलवार को ओपीडी नहीं खुलेगी। लेकिन आपातकाल में मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसके लिए डॉक्टर सहित स्टाफ नर्स व अन्य मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। पहले से इलाज के लिए भर्ती मरीजों के इलाज में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। एंबुलेंस के लिए भी ड्राइवर की ड्यूटी लगा दी गई है।

जांजगीर की चारों दिशाओं में रहेगी पेट्रोलिंग की नजर

जिला मुख्यालय जांजगीर में चार पेट्रोलिंग पार्टी बनाई गई है। दिलीप शुक्ला, वासुदेव राजपूत, अनिल तिवारी, ओमप्रकाश कुर्रे को जिम्मेदारी दी गई है। इनको अलग अलग दिशाओं की निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार चांपा में 4, पामगढ़ में 2, नैला में 2, सक्ती में 6,अकलतरा में 5, शिवरीनारायण में 6,सहित अन्य थाना क्षेत्राें में एक-एक पेट्रोलिंग पार्टी बनाई गई है।

एएसपी और एसडीओपी करेंगे क्षेत्रों की मॉनिटरिंग

जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी पारूल माथुर ने एएसपी मधुलिका सिंह सहित सभी एसडीओपी को जिम्मेदारी बांट दी है। एसडीओपी हेडक्वार्टर निकाेलस खलखो, ऋतेश चौधरी,प्रशिक्षु डीएसपी परमेश्वर तिलकवार,टीआई आरके टांडे, डीएसपी जितेंद्र चंद्राकर रजत कुमार नाग, सक्ती एसडीओपी शोभराज अग्रवाल, डीएसपी भवानी शंकर खुंटिया की थानावार ड्यूटी लगाई गई है। वहीं
डीएसपी ट्रैफिक संदीप मित्तल की टीम को नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

होली में रखें ध्यान

{सूखे रंगों से होली खेलें

{हर्बल कलर का प्रयोग करें

{पानी का कम प्रयोग करें

{स्प्रे व रासायनिक रंगों से बचें

{बेवजह राहगीरों पर पानी न डालें

{पानी वाले गुब्बारे न मारें

{नशा और हुल्लड़ से बचें
खबरें और भी हैं...