- Hindi News
- National
- Janjgeer News Chhattisgarh News Weight Festival Will Be Celebrated In Amba From 16 March
16 मार्च से आंबा में मनाया जाएगा वजन त्योहार
महिला एवं बाल विकास सचिव ने कलेक्टरों को जारी किए निर्देश
छत्तीसगढ़ में हर साल की तरह इस साल भी बच्चों में पोषण स्तर के आंकलन के लिए वजन त्योहार मनाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वजन त्योहार का आयोजन आगामी 16 मार्च से 25 मार्च तक किया जा रहा है। विभागीय सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिख कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। महिला एवं बाल विकास अधिकारियों को भी वजन त्योहार के लिए निर्देश जारी कर दिया है। राज्य में वास्तविक पोषण स्तर की जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रतिवर्ष सभी 05 वर्ष से कम आयु के बच्चों के पोषण स्तर के आंकलन के लिए वजन त्योहार कराया जाता है। इस दौरान सभी बच्चों का वजन लेकर उनकी जानकारी ऑनलाइन सॉफ्टवेयर में दर्ज करते हुए पोषण स्तर ज्ञात किया जाता है। इस प्रक्रिया में आंकड़ों की शुद्धता बनी रहती है। श्री परदेशी ने कलेक्टरों को उनकी अध्यक्षता में वजन त्योहार आयोजन के लिए जिला स्तर के सभी विभागीय अधिकारियों की 12 मार्च तक बैठक लेकर दायित्व सौंपने कहा है। साथ ही प्रत्येक पंचायत के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए त्रुटिरहित वजन त्यौहार का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।