पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivrinarayan News Chhattisgarh News Women Are Following The Steps Of Men Chandra

पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर चल रहीं हैं महिलाएं: चंद्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा महिला मोर्चा ने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा थे। अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा पत्की ने की व विशिष्ट अतिथि नंदनी राजवाड़े व नवागढ़ जनपद अध्यक्ष प्रीती देवी सिंह थी।

मुख्य अतिथि कृष्णकांत चंद्रा ने कहा आज महिलाओं के सम्मान का दिन है। आपने राजनीतिक, सामाजिक व सांस्कृतिक स्तर पर जो उपलब्धियां हासिल की है प्रगति के दृष्टि से जो नई ऊंचाइयों को आप लोगों ने छुआ है उसको उल्लास के साथ त्यौहार मनाने का दिन है। महिलाओं की तरक्की का जो विषय है उसमें चिंतन करने व समीक्षा करने का दिन है। यह सत्य है कि महिलाएं आज बहुत तरक्की कर चुकी हैं व पुरुषों से कंधे से कंधा व कदम से कदम मिलाकर चल रहीं हैं। महिलाओं के विकास में सबसे ज्यादा भाजपा ने चिंता किया है। मैं इसलिए यह बात कहना चाहता हूं कि चाहे महिला कमांडो बनाने की बात हो, चाहे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की बात हो, महिला स्व सहायता समूह बनाकर महिलाओं को संगठित करने व सक्षम बनाने की बात हो, महिलाओं को उनका वाजिब अधिकार दिलाने की बात हो। संतोष अग्रवाल ने कहा हमारे देश में महिला हमेशा पूजनीय रही हैं। चाहे माता के रूप में, बहन के रूप में और बेटी के रूप में। हमारा धर्म भी यही कहता है। जहां नारी शक्ति की पूजा की जाती है वहां देवता निवास करते हैं। धर्म ग्रंथ में यह उल्लेखित है कि दुनिया के सभी ताकत नारी शक्ति के ही पास है।

महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सविता तिवारी ने कहा विश्व महिला दिवस का यह अवसर नारी शक्ति के सम्मान का दिवस है। आज हम 21वीं शताब्दी के द्वार पर खड़े हैं व पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं। महिलाएं मानव सभ्यता व विकास का कोई भी पायदान हो पुरुषों से आगे निकलने का प्रयास हमेशा किया है। इस अवसर पर विशेष रूप से नगर पंचायत के सफाई मित्र में कार्यरत महिलाओं का श्रीफल व शाल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को नंदनी राजवाड़े, मीरा पत्की, कल्याणी साहू, द्रौपदी केशरवानी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शशि राठौर, पार्षद सरस्वती निषाद, पार्षद गायत्री राधेश्याम सोनी, अर्चना केशरवानी, संगीता तिवारी, माधुरी द्विवेदी शशि पांडेय, चित्रकांत तिवारी, चिराग केशरवानी, सच्ची तिवारी, आकाश यादव, मोहन कुमार साहू, चमेली साहू, मधु कर्ष, सीता कुम्भकार, बबीता सोनवानी, पुष्पलता श्रीवास, गंगा सारथी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करतीं अतिथि।
खबरें और भी हैं...