पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shivrinarayan News Chhattisgarh News Women Can Make Their Children Great Men Like Ram Krishna Gautam And Gandhi Sharma

महिलाएं अपनी संतानों को राम, कृष्ण, गौतम और गांधी जैसे महापुरुष बना सकती हैं : शर्मा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के वार्ड क्रमांक चार के पार्षद श्रीमती रीना सुखराम तिवारी ने होली मिलन समारोह का आयोजन साव घाट स्थित महन्त स्कूल में किया। मुख्य अतिथि योगेश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि त्यागी महाराज, निरंजन लाल अग्रवाल, बृजेश केशरवानी, श्रीमती गायत्री सोनी, श्रीमती पल्लवी हेमन्त दुबे, श्रीमती किरणलता केशरवानी, श्रीमती शीला दिलीप तिवारी थे। रंग, गुलाल लगाकर होली की खुशियां बांटी गई।

मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने कहा कि विश्व महिला दिवस भी है। माताएं ही अपनी संतानों को राम, कृष्ण, गौतम, गांधी के जैसे महापुरुष बना सकती हैं। मातृशक्ति समाज का सृजन करती हैं। होली का त्यौहार भक्त प्रहलाद के होलिका दहन के याद किस रूप में मनाया जाता है। पार्षद श्रीमती रीना सुखराम तिवारी ने नगरवासियों से होली पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण मनाने व हरे वृक्ष न काटने की अपील की। निरंजन लाल अग्रवाल, बृजेश केसरवानी सहित अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन निर्मल दास वैष्णव ने किया। इस अवसर पर हेमंत दुबे, उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, पार्षद शिवशंकर सोनी, पार्षद कृष्ण कुमार भट्ट, पार्षद निरंजन कश्यप, पार्षद रेवतीरमण केशरवानी, पार्षद लक्ष्मण चौहान, अजीत सेन तिवारी, नितेश केशरवानी, दामोदर श्रीवास, भूपेंद्र पांडेय, प्रतीक शुक्ला, सचिन मिश्रा, गोपाल केंवट, पूरन सोनी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

एक दूसरे को गुलाल लगातीं महिलाएं
खबरें और भी हैं...