पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gariaband News Chhattisgarh News 120 Liter Liquor And 1750 Kg Mahua Lahn Seized

120 लीटर शराब व 1750 किलो महुआ लाहन जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गरियाबंद| जिले में आबकारी विभाग ने छापे के दौरान 120 लीटर शराब एवं 1750 किलो महुआ लाहन जब्त की। आबकारी अमले द्वारा ग्राम पोटापारा कांदाडोंगर पहाड़ी के नीचे एवं ग्राम बरबाहरा कटेल खार जगल में आकस्मिक छापा मारकर तलाशी ली गई, जिसमें 120 लीटर शराब एवं 23 बोरियों में एवं 6 प्लास्टिक ड्रम में भरी हुई महुआ लाहन 1750 किलो एवं भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री बरामद की गई।

जिला आबकारी अधिकारी नेताम ने बताया कि छापे की कार्यवाही और आबकारी टीम को देखकर आरोपी जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। विभाग द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। छापामार कार्यवाही में मुख्य आरक्षक दरसराम सोनी, आबकारी उपनिरीक्षक टेक बहादुर कुर्रे, आरक्षक पोखराज शांडिल्य, अनिल सिंह, चंदेलाल गायकवाड़, नरसिंह कुंजाम, सैनिक टिकेश्वर साहू, पदमन साहू, महिला सैनिक कामनी सोनी, होमादीवान वाहन चालक शैलेंद्र कश्यप का योगदान रहा।
खबरें और भी हैं...