पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

धमतरी |मौरीकला निवासी 12वीं की एक छात्रा ने अपने कमरे में चुनरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार को रसायन पेपर था और बीते साल इस इसी विषय के पेपर पर पूरक आने से फेल हो गई थी। पुलिस के अनुसार नंदिता साहू 12वीं की छात्रा थी, जो नारी के गैलेक्सी स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। बीती रात करीब 11.30 बजे तक अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। सुबह मां नंदिता को उठाने गई तो दरवाजा अंदर से बंद था। करीब आधे घंटे आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खोला, तब परिजन ने दरवाजा तोड़ा। छात्रा फंदे पर लटकी मिली।

पुलिस को घटना की सूचना दी गई। एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि परिजन के बयान लिए हैं। पता चला कि छात्रा नंदिता परीक्षा के कारण परेशान थी। सोमवार को उनका रसायन का पेपर था। बीते साल भी 12वीं में पूरक आने पर फेल हो गई थी। पुलिस जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं...