पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagri News Chhattisgarh News 142 Ration Card Will Be Canceled 30 Families Name Removed From List

142 का राशन कार्ड निरस्त होगा 30 परिवारों का नाम सूची से हटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फर्जी कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई शुरू

धमतरी| एक ही परिवार द्वारा अलग-अलग राज्यों से सरकारी राशन लेने का खुलासा होने के बाद विभाग द्वारा कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले में 348 परिवारों के 511 सदस्यों को पहले नोटिस जारी किया गया। इसके बाद आधे लोगों ने दोबारा आधार कार्ड से राशन कार्ड को लिंक कराने आवेदन दिया। बाकी सदस्यों ने आधार कार्ड जमा नहीं किया। इसके बाद दोबारा इन परिवारों को नोटिस जारी कर अंतिम मौका दिया गया। जमा नहीं करने वाले परिवारों का राशन कार्ड अब निरस्त किया जा रहा है। जिले को निरस्त करने का साफ्टवेयर मिलने के बाद कार्ड निरस्त करने कार्रवाई शुरू हुई। जिले में 142 राशन कार्ड में से 30 कार्ड निरस्त किए गए। अब ये परिवार धमतरी से सरकारी राशन नहीं ले सकेंगे। उनका नाम राशन कार्ड सूची से हटा दिया गया है। बाकी राशन कार्ड निरस्त करने की प्रक्रिया चल रही है।

प्रत्येक परिवार का सिर्फ एक राशन कार्ड: एक राष्ट्र एक राशन कार्ड के तहत राशनकार्ड परिवारों को केंद्र द्वारा राशन दिया जाएगा। जून से जिले में यह लागू हो जाएगा। इसमें सिर्फ एक परिवार का एक ही राशन कार्ड रहेगा। एक परिवार के सदस्य अलग-अलग राज्यों में राशन कार्ड नहीं बनवा पाएंगे।
खबरें और भी हैं...