पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News 14th To 11th 19th To 19th Exam Results From 30th April Leave From 1st May

14 से 11 वीं, 19 से 9 वीं की परीक्षा, 30 अप्रैल तक परिणाम, 1 मई से छुट्‌टी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बोर्ड परीक्षा के साथ ही 14 मार्च से 11 वीं, 19 मार्च से 9वीं की परीक्षा शुरू हो जाएंगी। जिला शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। प्रश्न पत्र पिछले साल की तरह माध्यमिक शिक्षा मंडल से आ गए है। इनका वितरण 7 मार्च से समन्वयक संस्था आदर्श कन्या उमावि में शुरू हो गया है। परीक्षा का समय दोपहर 2 से 5 बजे तक रहेगा। नकल रोकने दल बनाए गए हैं।

परीक्षा के बाद मूल्यांकन संबंधित स्कूलों में ही होगा। परिणाम 30 अप्रैल को घोषित करने का आदेश जारी हुआ है। उत्तर पुस्तिकाएं स्कूल से ही मिलेगी। परीक्षा परिणाम के बाद अप्रैल मे कक्षाएं लगेगी और 1 मई से गर्मी की छुट्‌टी लग जाएगी।

गर्मी करेगी परेशान: इस बार 9 वीं, 11 वीं की परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से है। मौसम वैज्ञानिक इस बार तेज गर्मी की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में छात्रों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। ज्यादा दूर सेंटर वाले छात्रों को परेशानी होगी। 9,11 वीं की परीक्षा 31 मार्च को समाप्त होगी।

21830 होंगे शामिल: 9 वीं में 14016 और 11 वीं में 7814 छात्र- छात्राएं शामिल हाेंगे। कुल 21830 लोग परीक्षा में बैठेंगे। जिले में 172 हाई व हायर सेकेंडरी स्कूलों को सेंटर बनाया गया है। इसके बाद प्राइमरी आैर मिडिल की परीक्षा होगी। प्राइमरी मिडिल स्कूल की परीक्षाओं में भी प्रश्न पत्र एससीईआरटी से आएंगे। मूल्यांकन संकुल बदलकर कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...