पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News 24 Camps Held Interview For 2901 Posts 137 Jobs

24 कैंप लगे, 2901 पदों के लिए इंटरव्यू, 137 को नौकरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिला रोजगार और स्व-रोजगार मार्गदर्शन केंद्र प्लेसमेंट कैंप लगवा रहा है। 2019-20 में अब तक 24 प्लेसमेंट लगाए गए। निजी कंपनियों ने 2901 पदों के लिए रोजगार कार्यालय में कैंप लगाया, जिनमें से 805 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार किया गया। सिर्फ 137 को ही नौकरी मिली। कंपनियों के पद नहीं भरने के कारण यही कंपनियां इन्हीं पदों के लिए फिर से कैंप लगा रहीं हैं। धमतरी के युवा प्राइवेट सेक्टर में नहीं जाना चाह रहे। इसका कारण नौकरी धमतरी में नहीं मिलना है। कंपनियों द्वारा लगाए गए ज्यादातर पद धमतरी के बाहर जिलों के लिए होते हैं। वेतन कम होने के कारण आवेदन करने वाले अभ्यर्थी दूसरे जिलों में जाकर नौकरी करना पसंद नहीं कर रहे हैं। कुछ अभ्यर्थी जाते हैं, तो कुछ दिनों तक काम करने के बाद नौकरी छोड़ देते हैं।

बीते वर्ष सिर्फ 87 ने प्राइवेट सेक्टर में की नौकरी: वर्ष 2018-19 में अप्रैल से मार्च तक 28 प्लेसमेंट कैंप लगाए। प्राइवेट कंपनियों ने 3960 पदों के लिए कैंप लगाया, जिनमें से 1937 लोगों का साक्षात्कार के चयन किया गया और सिर्फ 87 अभ्यर्थी को ही नौकरी मिल पाई। प्रत्येक माह में 2 से 3 प्लेसमेंट कैंप हो रहे। फिर भी बेरोजगार आवेदन नहीं कर रहे।

8 पदों के लिए 8 गुना आवेदन आए: जिला रोजगार कार्यालय में शुक्रवार को सीपीएमएस एलएलपी रायपुर की प्राइवेट कंपनी ने ब्लाक कोआर्डिनेटर के खाली 8 पदों के लिए कैंप लगाया। कैंप में धमतरी के अलावा दुर्ग व बालोद के युवाओं ने आवेदन किया। 8 पदों के लिए आठ गुना आवेदन मिले। पात्रता 12वीं पास मांगी गई थी, लेकिन पोस्ट ग्रेजुएट व मास्टर डिग्री वालों ने फार्म भरा। कंपनी को कुल 64 आवेदन मिले। मौके पर ही साक्षात्कार व इंटरव्यू की प्रक्रिया शाम 4.30 बजे तक पूरी की। जिला प्रभारी गिरजाशंकर साहू ने बताया कि कैंप में 18 से 40 वर्ष तक के युवाओं ने आवेदन किया है। धमतरी, कुरूद, नगरी, मगरलोड ब्लाक में 2-2 पोस्ट हैं। ब्लाक कोआर्डिनेटर को 15 हजार 400 रुपए वेतन दिया जाएगा।

रोजगार मेले में ज्यादा अवसर मिलेंगे

कनिष्ठ रोजगार अधिकारी अंजुम अफरोज ने कहा कि प्रत्येक माह 2-3 प्लेसमेंट लगाए जा रहे हैं। आचार संहिता के कारण 2-3 माह कैंप नहीं लगे। फरवरी में 4 कैंप लगाए गए हैं। मार्च में पहला कैंप लगा है। रोजगार मेला लगाया जाएगा। इसमें कई कंपनियां शामिल होंगी। युवा अपनी पसंद की नौकरी का चयन रोजगार मेले में कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं...