पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News 30 Teams Formed Officers Arrived To Investigate Meat Shops

30 टीम बनाईं, मांस दुकानों पर जांच करने पहुंचे अफसर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में कोरोना वायरस के आने से पहले ही स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अफसरों ने सतर्कता शुरू कर दी है। लोगों पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 30 काम्बेक्ट टीम बनाई हैं। राज्य सरकार को रोज की रिपोर्ट भेजी जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी और औषधि निरीक्षण की 2 टीम ने मांसाहार बिक्री स्थानों पर जाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए व्यापारियों को हिदायत दी है। आरटीओ ने बस स्टैंड पर बस, टैक्सी, आॅटो सहित अन्य यात्री वाहनों पर सफाई सुधारने व कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने की सूचना चस्पा कराई है। जिला अस्पताल में 4 आइसोलेशन बेड तैयार किए हैं। अस्पताल आने वाले सर्दी, खांसी के अलावा वायरल फीवर के मरीजों पर डॉक्टर विशेष नजर रखे है।

शिकायत पर होगी कार्रवाई

मेडिकल स्टोर में मास्क और सेनेटाइजर की कमी और कालाबाजारी करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। अफसरों के मुताबिक इसे इसेंसियल एंड कमोडिटी एक्ट में शामिल किया गया है। इस संबंध में मेडिकल एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष को सूचना दी गई। साथ ही उन्होंने कहा कि रिटेल रेट में ही सामान बेचे। अधिक रेट पर बिक्री की शिकायत पर कार्रवाई होगी।

गाड़ियों में सूचना चिपकाई गई

आरटीओ अधिकारी गौरव साहू ने बताया कि कोरोना वायरस से रोकथाम और जागरूकता के लिए राज्य परिवहन विभाग के आदेशानुसार यात्री गाड़ियों में सूचना चिपकाई गई है। ड्राइवर, कंडेक्टरों को गाड़ियों में सफाई रखने हिदायत दिया गया। गाड़ियों की जांच भी की गई।

मांसाहार स्थल और होटलों की जांच

एडीसी मीनाक्षी वैष्णव ने बताया कि शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी और औषधि निरीक्षण की 2 टीम बनाई गई थी। उन स्थानों पर जांच की गई जहां मांसाहार का प्रयोग ज्यादा होता है। दुकानदारों को संक्रमण से बचाव के लिए चिकन सेंटर, मछली पसरा, मटन बिक्री केंद्र, मांसाहार होटल में जाकर व्यापारियों को सफाई का विशेष ध्यान रखने हिदायत दी है।

5 अप्रैल तक धरना प्रदर्शन, रैली पर प्रतिबंध : कलेक्टर रजत बंसल ने जिले में धरना प्रदर्शन, रैली, सभा, जुलूस के लिए 5 अप्रैल तक रोक लगा दी है। इसके लिए जिला प्रशासन अनुमति नहीं देगा। प्रदर्शन के लिए आवेदन आता है, तो एसडीएम इसकी जानकारी कलेक्टर को देंगे।

फर्जी समाचार वायरल करने पर होगी कार्रवाई

सीएमएचओ डॉ. डीके तुर्रे ने कहा कि सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से संबंधित कोई भी अफवाह खबरें प्रसारित होती है, तो पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ पूरी तरह सुरक्षित है। एयरपोर्ट पर ही स्क्रीनिंग हो रही है। मौसम परिवर्तन की वजह से 31 मार्च तक ज्यादा सावधानियां बरतने कहा गया है। जिला अस्पताल में 4 आइसोलेशन बेड तैयार है।

धमतरी। आरटीओ अधिकारी गौरव साहू अन्य अधिकारियों के साथ बस में सफाई रखने सूचना चस्पा किया।
खबरें और भी हैं...