पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News 3636 Female Students Of Ninth Have Not Given Bicycles Yet

नौवीं की 3636 छात्राओं को अब तक नहीं दी साइकिलें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परीक्षा पास करने के
बाद नए शिक्षा सत्र में मिलेगी साइकिलें


शिक्षा सत्र बीतने को है और अभी तक धमतरी जिले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व बीपीएल राशन कार्ड के परिवारों की 9वीं की छात्राओं को साइकिल नहीं दी गई है। जिले में 3 हजार 636 छात्राओं को साइकिल दी जानी है। इसका उद्देश्य स्कूल की दूरी कम करना व छात्राओं की संख्या स्कूल में बढ़ाना है। अधिकांश छात्राएं आठवीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ देती हैं। योजना के तहत छात्राओं को िनशुल्क साइकिल देना है। सत्र बीतने को आया जिले में यह साइकिलें नहीं बंटी हैं। जिले में पिछले दो साल से लगातार शिक्षा सत्र समाप्त होने के बाद ही छात्राओं को साइकिल दी जा रही है। आठवीं पास करने के बाद 9वीं पहुंचने वाली छात्राओं को साइकिल का वितरण समय पर नहीं हो पा रहा है।

10वीं पहुंचने पर मिल रही साइकिल : शिक्षा सत्र 2018-19 में चुनाव के कारण देरी हुई थी। साइकिल खरीदी के लिए टेंडर पहले ही हो गया था। खरीदी दिसंबर माह में हुई। जनवरी माह में कुछ साइकिल बांटी गई, इसके बाद जून माह में नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद बाकी छात्राओं को साइकिल मिली। बीते वर्ष 3923 छात्राओं को साइकिल बांटी गई थी। इसी तरह शिक्षा सत्र 2019-20 में भी देरी हुई। खरीदी के लिए टेंडर नहीं हो पाया। फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में टेंडर हुआ। मार्च में खरीदी की प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन साइकिल अब तक नहीं मिली।

पैदल स्कूल आना-जाना मजबूरी

छात्रा अंजली ध्रुव ने कहा कि साइकिल मिलने की जानकारी के बाद स्कूल में फॉर्म भरे थे। अब तक साइकिल नहीं मिली है। शिक्षकों से पूछने पर कहा जाता है हमें जानकारी नहीं है। घर से पैदल स्कूल आना-जाना कर रहे। कभी-कभी बड़ी बहन की साइकिल लेकर स्कूल आते हैं।

कुछ छात्राओं ने नई साइकिल खरीद ली

गोकुलपुर स्कूल की छात्रा देवकी साहू ने कहा कि वह जोधापुर से पैदल या सहेलियों के साथ स्कूल आती थी। कभी पापा के साथ स्कूल पहुंचते। रास्ते में शराब दुकान होने के कारण आने-जाने में परेशानी होती थी। एक माह पहले ही नई साइकिल खरीदी है।

साइकिल आते ही वितरण शुरू करेंगे

मामले में प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिपिन देशमुख ने कहा कि राज्य शासन से साइकिल खरीदी शुरू की गई है। इसका आदेश मिला है। जिले में 3636 छात्राओं को साइकिल बांटना है। साइकिल आते ही बांटना शुरू कर देंगे।

खबरें और भी हैं...