पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhamtari News Chhattisgarh News 5 Bed Isolation Ward Constructed In Gariaband Hospital

गरियाबंद अस्पताल में 5 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गरियाबंद| छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव आरपी मंडल ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में कोरोना वायरस से बचाव व रोकथाम के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जन जागरूकता और प्रचार-प्रसार के माध्यम से इसके बचाव के बारे में लोगों को बताया जाए। बड़े पब्लिक मीटिंग और कार्यक्रमों के आयोजन से बचें। कलेक्टर श्याम धावड़े ने बताया कि जिले में 50 वीटीएम कीट, 130 पीपीई कीट व 173 एन 95 मास्क उपलब्ध हैं। जिला अस्पताल गरियाबंद में 5 बेड का एक आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, 2 एडल्ट वेंटीलेटर भी उपलब्ध हैं।

मुख्य सचिव ने बेमौसम हुई बारिश से क्षति का आंकलन कर 7 दिवस के भीतर राजस्व परिपत्र पुस्तिका 6-4 के तहत सहायता राशि देने के निर्देश दिए। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित सेवाओं का समय-सीमा में क्रियान्वयन सुनिश्चित करने कहा। इसके अलावा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने तथा मुख्यमंत्री मोहल्ला क्लिनिक स्थापित करने के दिशा निर्देश दिए।
खबरें और भी हैं...