- Hindi News
- National
- Bhatpara News Chhattisgarh News 87 New Packages Will Be Made To Increase Monitoring Of Schools Education Will Be Improved
स्कूलों की निगरानी बढ़ाने बनाए जाएंगे 87 नए संकुल, शिक्षा बेहतर की जाएगी
धमतरी| जिले में प्राइमरी- मिडिल स्कूलों की निगरानी बढ़ाने के लिए 87 नए संकुल बनाए जाएंगे। इसके लिए राजीव गांधी शिक्षा मिशन ने शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया है। पहले से जिले में 81 संकुल हैं। 87 नए मिलाकर 168 हो जाएंगे। संकुल बढ़ाने के पीछे का उद्ेश्य स्कूलों की निगरानी बढ़ाकर शिक्षा को बेहतर करना है। संकुल समन्वयकों को नई जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही इन्हें अपनी रिपोर्ट बीआरसीसी काे देनी होगी।
संकुल समन्वयकों को रोजाना 4 स्कूलों को निरीक्षण करना होगा। किसी एक स्कूल में प्रार्थना में शामिल हाेना होगा। साथ ही किसी एक स्कूल में कक्षा भी लेना होगी। छात्र- छात्राओं का शिक्षा का स्तर भी जांचना होगा। यही नहीं स्कूल की जरूरतों की पड़ताल करनी होगी। इन सब की रिपोर्ट बनाकर अधिकारी को देनी होगी ताकि समय रहते कमियों को दूर किया जा सके।
ज्यादा स्कूलों की जिम्मेदारी,इसलिए मानिटरिंग कमजोर: जिले में 1492 स्कूल हैं। इनके लिए सिर्फ 81 संकुल हैं। नियमानुसार एक संकुल समन्वयक पर 7 से 8 स्कूलों की जिम्मेदारी होनी चाहिए। यहां 30 से 35 स्कूलों की जिम्मेदारी है, इसलिए सही निगरानी नहीं हो पा रही। नगरी क्षेत्र में तो जंगल के क्षेत्राें में संकुल समन्वयक पहंुचते ही नहीं। ऐसे में स्कूल में शिक्षा व्यवस्था सहित शिक्षण भी कमजोर हो रहा है।
रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई: प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिपिन देशमुख ने कहा कि जिले में शासन के निर्देश पर नए संकुल बनाए जाना है। इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। वहंा से कोई जवाब नहीं आया है।